img-fluid

इंदौर: 33 प्रश्नों के जवाब हासिल करने घर-घर दस्तक देने लगे जनगणना अधिकारी

May 02, 2026

  • ड्यूटी पर भेजे पर्यवेक्षक और सुपर वाइजरों को ओआरएस के पैकेट देने के साथ सुबह और शाम को कार्य करने की सलाह
  • दिन में गर्मी के तेवर अभी हैं तीखे, 30 मई तक चलेगी मकानों की गणना

इंदौर। कल से जनगणना का पहला चरण मकानों की जानकारी हासिल करने के साथ शुरू हो गया है। प्रगणक और सुपर वाइजर घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं और 33 सवालों से जुड़ी जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकत्रित कर रहे हैं। इसके पूर्व 30 अप्रैल तक नागरिकों को भी स्वगणना करने का अवसर दिया गया। इसमें भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की है। इसकी पुष्टि भी इस घर-घर दस्तक अभियान में की जाएगी। इंदौर जिले में 11 लाख, तो नगरीय सीमा में 7.15 लाख घरों तक 30 मई तक यह अभियान चलेगा। निगमायुक्त और प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।

अपर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी नरेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि इस अभियान के तहत नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क कर रहे हैं तथा मकान सूचीकरण के साथ-साथ निर्धारित 33 बिंदुओं/प्रश्नों से संबंधित जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। यह जानकारी जनसंख्या, आवासीय स्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक सामाजिक-आर्थिक तथ्यों के संकलन हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी प्रगणक निर्धारित पहचान पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही नागरिकों के पास पहुँचें, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या संदेह की स्थिति न रहे। साथ ही, इस कार्य के पर्यवेक्षण हेतु पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है, जो पूरे सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे।


  • जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभा सकें। आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घर पर आने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। नागरिकों का सहयोग ही इस महत्त्वपूर्ण कार्य की सफलता की कुंजी है। आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल के निर्देश पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जनगणना में लगे समस्त सुपरवाइजर एवं प्रगणक स्टाफ को जोनल अधिकारी के माध्यम से ओ आर एस के पाउच वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही धूप एवं गर्मी से बचाव के लिए स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि कर्मचारी जहां तक हो सके सुबह एवं शाम के समय जनगणना का कार्य संपन्न करें। तैंतीस प्रश्रों की जानकारी एकत्रित करने के लिए 4269 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है और इसके साथ ही 739 पर्यवेक्षक, इस तरह निगम सीमा में शामिल सभी 85 वार्डों के लिए कुल 5022 प्रगणक और पर्यवेक्षक मैदान में उतर गए हैं। सोशल मीडिया के अलावा अन्य माध्यमों से भी इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा।

    Share:

  • इंदौर: इकोनॉमी कॉरिडोर की एक हजार एकड़ जमीन किसानों की सहमति से मिली

    Sat May 2 , 2026
    अब आज की बजाय कल मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन, वातानुकूलित डोम एमपीआईडीसी ने बनवाया पहले चरण में 75 मीटर चौड़ी रोड का ही होगा निर्माण, अधिकांश जमीन सरकारी भी इंदौर। शासन ने पिछले दिनों यह निर्णय लिया कि इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमी कॉरिडोर में जिन किसानों की जमीनें ली जा रही है उन्हें 50 की बजाय 60 फीसदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved