img-fluid

इंदौर : कल रात हुई तेज बारिश में नाले में बहा बच्चा, मौत

September 18, 2025

इंदौर। जिले के ग्रामीण इलाके में नाले के तेज बहाव में एक बच्चा बह गया। कल शाम और आज सुबह चले सर्च ऑपरेशन के बाद आज सुबह बच्चे की लाश मिली गई। बताया जा रह है कि वह रपट के पास खड़ा था और एकाएक नाले का जल स्तर बढ़ जाने से बह गया था।



मायाखेड़ी ओमेक्स सिटी के पास घटना हुई है। कल दोपहर से ही यहां बारिश का दौर चल रहा था। जिसके चलते नदी नालों में लागकर जल स्तर बढ़ रहा था। रात करीब 10 बजे 8 साल का राजवीर पिता राजपाल मालवी घर के पास रपट किनारे खड़ा था। उसके पिता भी पास में थे, लेकिन वे गाड़ी लगाने चलेे गए थे। नाले के तेज बहाव के चलते राजवीर पानी में बह गया। बाद में उसकी खोजबीन में रेस्कक्यु ऑपरेशन चलाया। अंधेरा होने के कारण रात को रेसक्यु रोकना पड़ा। सुबह दोबारा होमगार्ड के राहुल गुप्ता और उनकी टीम ने रेसक्यु चालू हुआ। जहां बच्चा बहां उसके आगे एक पुलिया है। पुलिया के पास नाले में बास भी लगाया गया, ताकि बच्चे की खोजबीन में वह मिल सके। लेकिन पुलिया के नीचे ही काटों के बीच उसका शव फंसा हुआ मिला। राजवीर माता-पिता का एकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। उसके पिता राजपाल चौकीदारी करते है। उनका परिवार देवास जिले के फालियां का रहने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

Share:

  • UP : फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों गैंगस्टर का एनकाउंटर

    Thu Sep 18 , 2025
    गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश (UP) के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस (film actress) दिशा पाटनी (Disha Patni) के घर पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को स्पेशल टास्क फोर्स यानी की एसटीएफ (STF) ने बुधवार को गाजियाबाद में मार गिराया. अब इस एनकाउंटर को लेकर एसटीएफ एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आखिर ये मुठभेड़ कैसे हुई. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved