img-fluid

इंदौर: निगम चौराहे के पास बनी बिल्डिंग की लोकायुक्त में शिकायत, तोड़फोड़ शुरू

September 01, 2026

एक मंजिल और शेड अवैध रूप से बनाए जाने की शिकायत

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) की रिमूवल टीम (Removal Team) ने आज नगर निगम चौराहे (Municipal Corporation Intersection) के समीप बने न्यू जिंस होम पर कार्रवाई कर वहां अवैध रूप से बनाई गई तीसरी मंजिल के हिस्सों और चौथी मंजिल पर टीन शेड का निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस मामले में लोकायुक्त को कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई थी।


  • नगर निगम द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और इसी के चलते आज सुबह झोन 3 की बीओ पल्लवी पाल और कई अन्य अधिकारियों की टीम रिमूवल अमले के साथ कार्रवाई के लिए नगर निगम चौराहे के समीप बने न्यू जिंस होम पर कार्रवाई के लिए पहुंचे। बीओ पाल के मुताबिक न्यू जिंस होम की तीसरी मंजिल के कई हिस्सों में अवैध रूप से निर्माण कर लिया था, जिन्हें रिमूवल कर्मचारियों की मदद से तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। आसपास के कई मकान बिल्डिंग से सटे होने के कारण पोकलेन और जेसीबी से कार्रवाई नहीं करते हुए रिमूवल टीम के कर्मचारियों की मदद से कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों का कहना है कि वहां बनी चौथी मंजिल के हिस्से में भी अवैध रूप से टीन शेड लगाने के साथ-साथ कई हिस्से कवर कर लिए थे, जिन्हें भी हटाया जा रहा है। रिमूवल टीम के कर्मचारी बड़े हथौड़े और घन लेकर तोड़फोड़ में जुटे हुए थेे और पूरी कार्रवाई दिनभर चलने की संभावना है।

    Share:

  • क्रिकेट की पिच के बाद टीवी पर ‘हिटमैन’ की धमाकेदार एंट्री! रोहित शर्मा लेकर आ रहे फैमिली रियलिटी शो, जानें कब से होगा आगाज

    Tue Sep 1 , 2026
    नई दिल्ली । क्रिकेट (Cricket)की दुनिया में अपने शानदार शॉट्स (Spectacular shots)और कप्तानी (Captaincy)के लिए पहचान बनाने वाले स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma)अब एक बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। मैदान पर अपने बल्ले से गेंदबाजों की धुनाई करने वाले हिटमैन अब टीवी स्क्रीन पर अपनी नई पारी शुरू करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved