
इंदौर। चंदन नगर पुलिस (Chandan Nagar Police) ने जमीन के दो जादूगरों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि एक शख्स के दो मकान दोनों भाइयों ने यह कहते हुए बिकवा दिए कि उसे मल्टी का मालिक बना देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एक आरोपी कांग्रेस (Congress) नेता है।
थानेदार विशाल यादव (SHO Vishal Yadav) ने बताया कि हमीद खान (Hameed Khan) निवासी गंगा कॉलोनी धार रोड (Ganga Colony Dhar Road) की शिकायत पर ग्रीन पार्क (Green Park) के जावेद शेख और साजिद शेख (Javed Sheikh, Sajid Sheikh) के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि हमीद के ग्रीन पार्क में दो मकान थे, जो जावेद और साजिद ने यह कहते हुए बिकवा दिए कि उसे एक बनी-बनाई मल्टी खरीदकर देंगे। हमीद दोनों की बातों में आ गया। दोनों मकानों के रुपए दोनों भाइयों ने रख लिए। बाद में उसे मल्टी नहीं दिलाई और आनाकानी करने लगे। कुछ दिनों बाद दोनों भाई बोले कि नावदापंथ की जमीन देते हैं। हालांकि वह जमीन भी दोनों भाइयों की नहीं थी। आरोपियों के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायतें मिलने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि साजिद कांग्रेस से जुड़ा है और पूर्व मंत्री का करीबी है। वहीं जावेद बिल्डर है। इससे पहले भी इन लोगों के खिलाफ कई शिकायतें चंदननगर पुलिस को मिली, जिसकी भी पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved