
जनता को बताएंगे 1250 रुपए देते हैं और हजारों रुपए लेते हैं
इन्दौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (Municipal council) के द्वारा संपत्ति (Property) का जलकर और कचरा परिवहन शुल्क (Garbage transportation fee) में की गई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस (Congress) शहर के सारे 22 जोनल कार्यालय (22 zonal offices) का घेराव करेगी। इसके साथ ही जन जागरण अभियान चलाकर जनता को बताया जाएगा की लाडली बहना योजना में 1250 रुपए देते हैं और बदले में टैक्स की दर में वृद्धि कर हजारों रुपए लेते हैं।
चौकसे ने कहा कि पिछले साल बजट पेश करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा 535 कॉलोनी में टैक्स बढ़ाने की पहल की गई थी। उस समय यह कहा गया था कि यह टैक्स इस वर्ष से बढ़ेगा। अब नगर निगम के द्वारा संपत्ति कर के निर्धारण के स्लैब में ही परिवर्तन कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरुप सारे शहर के नागरिकों का टैक्स बढ़ जाएगा। जिन नागरिकों का स्लैब परिवर्तन होगा उनका कचरा परिवहन शुल्क भी बढ़ जाएगा। नगर निगम के द्वारा जलकर की दर को 200 प्रतिमाह से बढ़ाकर 300 प्रतिमाह कर दिया गया है। चौकसे ने कहा कि नगर निगम के द्वारा टैक्स में वृद्धि किया जाना जनता पर भार डालना है। निगम के द्वारा जनता के साथ धोखा करते हुए उन पर यह भार डाला गया है। इस टैक्स वृद्धि का कांग्रेस विरोध करती है। इसके विरोध में कांग्रेस के द्वारा मैदानी आंदोलन किया जाएगा। हम सबसे पहले सभी जोनल कार्यालय का घेराव करेंगे। निगम के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन की रणनीति जल्द ही तैयार की जाएगी। इसके लिए 23 जून को कांग्रेस के ब्लॉक और वार्ड अध्यक्ष तथा नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की जाएगी। चौकसे ने कहा कि इस टैक्स वृद्धि के विरोध में हम आंदोलन के साथ में जन जागरण अभियान चलाएंगे। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर नागरिकों को बताया जाएगा की राज्य सरकार लाडली बहना योजना के तहत 1250 रुपए प्रतिमाह दे रही है लेकिन बदले में इस तरह से टैक्स वृद्धि करके हजारों रुपए ले रही है।