img-fluid

INDORE : इसी सप्ताह से हटाए जाएंगे बाधक निर्माण

February 10, 2021


मच्छी बाजार के सवा सौ परिवारों को आज लॉटरी के माध्यम से फ्लैट आवंटित करेंगे
इन्दौर। मच्छी बाजार क्षेत्र में सड़क में बाधक बन रहे 125 परिवारों को आज ड्रॉ के माध्यम से फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। इसी सप्ताह उन्हें शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। सरवटे टू गंगवाल सड़क और अन्य कार्य में नदी किनारे क्षेत्र के कई मकान बाधक हैं।


कान्ह नदी के हिस्से में मच्छी बाजार क्षेत्र में कई मकान बने हैं, जिनकी चार से पांच बार नपती करने के बाद सवा सौ परिवारों को आज दोपहर में ड्रॉ के माध्यम से बुड़ानिया में फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए पहले सर्वे और अन्य कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक फ्लैट आवंटन की प्रक्रिया के बाद इसी सप्ताह निगम के संसाधन लगाकर परिवारों का सामान शिफ्ट कराने की कार्रवाई रिमूवल अमले की मदद से की जाएगी। नाला टेपिंग कार्य के साथ-साथ वहां सरवटे टू गंगवाल सड़क के निर्माण में भी कई परिवारों के मकान बाधक बन रहे हैं। यह मामला कई दिनों से अटका हुआ था और निगम अधिकारियों ने रहवासियों को समझाइश दी, जिसके चलते वे शिफ्ट होने के लिए तैयार हो गए। हालांकि अभी मच्छी बाजार के कुछ अन्य हिस्सों में भी बाधाएं हैं, जिनके लिए अधिकारी रहवासियों से चर्चा कर रहे हैं।

 

Share:

  • हाई कोर्ट ने जारी किया फरमान : मुस्लिम लड़की कर सकती है 18 वर्ष से कम उम्र में शादी

    Wed Feb 10 , 2021
    डेस्क। शादी के लिए आज के दौर में लड़कों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि लड़कियों की शादी की उम्र सीमा फिलहाल 18 वर्ष है। इसी बीच लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर उठते सवालों के बीच पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम लड़की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved