img-fluid

24 घंटे में 6 डिग्री ठंडा हुआ इंदौर प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर बना

November 06, 2025

नवंबर का पिछले 10 में से 6 सालों का रिकार्ड भी टूटा

इंदौर. शहर (Indore) के मौसम (mausam) ने कल रात अचानक करवट बदली। कश्मीरी हवाओं (Kashmiri winds) से कल रात तापमान (Temperature) में भारी गिरावट आई। कल रात पारा गिरकर 12 डिग्री के करीब पहुंच गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान था। चौंकाने वाली बात यह है कि 24 घंटों में ही तापमान में 6 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही कल इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर बन गया। साथ ही नवंबर का पिछले 10 में से 6 सालों का रिकार्ड भी टूट गया।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.4 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री और परसों रात दर्ज 18.2 डिग्री की अपेक्षा 6.1 डिग्री कम था। यह इस सीजन में इंदौर में दर्ज सबसे कम तापमान था। इससे पहले 13 अक्टूबर की रात तापमान 14.6 डिग्री तक पहुंचा था। कल से हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने और उसी ओर से हवाएं इंदौर सहित प्रदेश में पहुंचने के कारण यहां भी तापमान में कमी आई है। अब रात की यह ठंडक लगातार जारी रहेगी।


ठंड का 10 सालों का रिकार्ड
कल रात दर्ज 12.1 डिग्री तापमान ने नवंबर का पिछले 10 में से 6 सालों का सबसे कम तापमान का रिकार्ड भी तोड़ दिया। इनमें 2014, 2015, 2018, 2019, 2021 और 2023 शामिल हैं। वहीं पिछले 10 सालों में सबसे कम तापमान 2017 में 11 डिग्री के रूप में दर्ज किया गया था। संभावना जताई जा रही है कि इस साल ये रिकार्ड टूट जाएगा।

नवंबर की पहली ठंडी शुरुआत
मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में हमेशा ज्यादा ठंड 20 नवंबर के बाद देखने को मिलती है। पिछले सालों में ठंड के रिकार्ड भी नवंबर के आखिरी 10 दिनों में ही बनते हैं, लेकिन यह पहली बार है जब नवंबर के पहले सप्ताह में ही तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इस साल ठंड सारे रिकार्ड तोड़ेगी।

राजगढ़ के बाद इंदौर, तीसरे पर भोपाल
कल तापमान में हुई गिरावट से मौसम विभाग भी हैरान है। मौसम विभाग के अनुसार कल रात को दर्ज तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे कम तापमान 11 डिग्री के रूप में राजगढ़ में दर्ज किया गया था। इसके बाद दूसरे स्थान पर इंदौर रहा, जहां तापमान 12.1 डिग्री था। वहीं 13 डिग्री के साथ भोपाल तीसरे स्थान पर था।

Share:

  • विवादित तुलसी नगर में फिर धड़ल्ले से अवैध निर्माण शुरू

    Thu Nov 6 , 2025
    जेल से छूटे कॉलोनाइजर ने रहवासी संघ पर ही लगा दिए आरोप, पानी की टंकी और उद्यान की जमीन पर बेचा भूखंड, कब्जा करने पहुंचे खरीदार को रहवासियों ने किया रवाना इंदौर। ढाई हजार से अधिक भूखंडों वाले विवादित तुलसी नगर में सिर्फ साढ़े 500 भूखंडों को ही नगर निगम ने वैध किया। ग्रीन बेल्ट, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved