
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 469 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 2255 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 69395 रैपिड टेस्टिंग सैंपल और 2047 सैम्पल आज प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 1772 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 27758 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 13 है। आज दिनांक तक कुल 615 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 4401 हो गई है।
आज 615 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 22742 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved