img-fluid

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

February 08, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस (Indore Crime Branch Police) ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर (Brown Sugar) के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 102.76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जप्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई रेलवे मालगोदाम, लक्ष्मीबाई नगर, इंदौर क्षेत्र में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के उद्देश्य से वहां मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई।


  • कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन सतर्कता के चलते उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम चिंटू उर्फ चिंट्टी वर्मा, निवासी भागीरथपुरा, इंदौर बताया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में पहले से 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से 5 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं। आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है।पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रेलवे में ट्रेनों की सफाई का कार्य करता है और उसकी शिक्षा केवल पांचवीं कक्षा तक है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

    Share:

  • 'भारत पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने में सक्षम', व्यापार समझौते पर बोले गोयल

    Sun Feb 8 , 2026
    नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच हालिया व्यापार समझौता दोनों देशों के रिश्ते को और बेहतर व नई दिशा देने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में अब केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस समझौते को लेकर एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved