img-fluid

इंदौर: तमिलनाडु CM विजय के नाम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ साइबर ठगी

August 31, 2026

इंदौर। इंदौर में साइबर ठगों ने अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय के नाम का सहारा लेकर लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। मुख्यमंत्री के कथित फाउंडेशन से आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन पैसे वसूले जा रहे हैं। मामले की शिकायतें मिलने के बाद क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।


  • दरअसल इंदौर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें ठग तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नाम और उनके फाउंडेशन का इस्तेमाल कर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल को अब तक करीब आधा दर्जन शिकायतें मिल चुकी हैं। ठग खुद को फाउंडेशन का कर्मचारी बताकर लोगों को बिजनेस लोन, एजुकेशन लोन, स्टार्टअप लोन और विदेश में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देते हैं। इसके बाद मोबाइल पर एक लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया जाता है और फिर जीएसटी, प्रोसेसिंग फीस व अन्य शुल्क के नाम पर ऑनलाइन रकम जमा कराने के लिए कहा जाता है। शिकायतें मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों के डिजिटल नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में इंदौर पुलिस तमिलनाडु पुलिस के भी संपर्क में है और संबंधित जानकारियां साझा की जा रही हैं।

    Share:

  • 5 सितंबर को CJP के प्रस्तावित मार्च पर SC का बड़ा फैसला, रोक लगाने से किया इनकार

    Mon Aug 31 , 2026
    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आगामी 5 सितंंबर को दिल्ली में एक बार फिर से मार्च निकालने का ऐलान किया गया है। इस मार्च को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने CJP के प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। आपको बता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved