
इंदौर। इंदौर में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक निजी कंपनी की कर्मचारी के साथ निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है। ठगों ने पीड़िता को मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर अपनी जाल में फंसाया और करीब 6 लाख से अधिक की रकम हड़प ली।
एडिशनल डीसीपी ने बताया की इंदौर के विजय नगर इलाके में रहने वाली एक युवती अदिति शर्मा को व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से एक लिंक प्राप्त हुआ था। पीड़िता ने जैसे ही उस लिंक को खोला, उसे शेयर बाजार और निवेश के माध्यम से पैसा दोगुना और तिगुना करने का लालच दिया गया। शुरुआत में पीड़िता को उसके निवेश पर बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसका विश्वास जीत लिया गया। लेकिन जब उसने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो पैसा निकला नहीं जब उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के साथ कुल 6 लाख 20 हज़ार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में विजय नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और तकनीकी आधार पर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved