img-fluid

इन्दौर: दिन का पारा गिरा, रात का चढ़ा, उत्तरी हवाओं के कारण कल फिर गिरा दिन का तापमान

March 09, 2026

इन्दौर। शहर (Indore) के तापमान (temperature) में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आई, वहीं रात (Night) के तापमान में तेजी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों (meteorologists) ने बताया कि उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में कमी आई है, जल्द दोबारा तापमान में फिर तेजी देखने को मिलेगी। तापमान में आई मामूली कमी के बावजूद दिन में गर्मी में कोई कमी महसूस नहीं हुई।


  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.6 डिग्री कम था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन कल की अपेक्षा 1.3 डिग्री ज्यादा था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी, वहीं कल हवाओं का रुख उत्तरी होने से तापमान में कुछ कमी आई है। आज से तापमान में तेजी देखने को मिलेगी

    अगले हफ्ते राहत
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल से तापमान लगातार बढ़ेगा और अगले कुछ दिनों में यह 38 से 39 डिग्री तक जा सकता है, वहीं रविवार से एक बार फिर तापमान में कमी देखने को मिलेगी। यह 8 से 10 दिनों तक बरकरार रहेगी, जबकि मार्च के आखिरी दिन फिर गर्म होंगे। तापमान में और तेजी देखने को मिलेगी।

    Share:

  • यूएई में फंसे लोगों को बड़ा झटका... शारजाह फ्लाइट 22 मार्च तक निरस्त

    Mon Mar 9 , 2026
    इन्दौर। अमेरिका-इजरायल (US-Israel) और ईरान (Iran) के मध्य चल रहे युद्ध के बीच यूएई (UAE) में फंसे इंदौर (Indore) सहित प्रदेश के लोगों को बड़ा झटका लगा है। 28 फरवरी से निरस्त चल रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर-शारजाह फ्लाइट को कंपनी ने 22 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया है। कंपनी ने अपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved