img-fluid

इंदौर को इस बार गांधीजी की प्रतिमा नहीं मिली

July 19, 2025

  • स्वच्छता में सर्वोत्तम रहने पर शील्ड लेकर इंदौर आना पड़ा

इंदौर। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण की स्वच्छ सुपर लीग में सर्वोत्तम रहने के बाद भी इंदौर को इस बार हमेशा की तरह पुरस्कार के रूप में गांधीजी की प्रतिमा नहीं मिली। इंदौर की टीम को शील्ड लेकर वापस लौटना पड़ा। अपने जीवनकाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दो बार इंदौर की यात्रा पर आए थे। उनकी यह दोनों बार की यात्रा ऐतिहासिक रही। इसी यात्रा के दौरान उनके द्वारा इंदौर से ही हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करने का अभियान शुरू किया गया था।

देश की आजादी के आंदोलन में और आजादी के बाद महात्मा गांधी द्वारा स्वच्छता को हमेशा सर्वोच्चता दी गई थी। यही कारण है कि केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन गांधीजी को समर्पित कर शुरू किया गया। इस मिशन का प्रतीक चिह्न गांधीजी के चश्मे को बनाया गया। इस मिशन में स्वच्छता सर्वेक्षण के विजेता शहरों को इनाम के रूप में गांधीजी की प्रतिमा के स्वरूप की ही ट्रॉफी दी जाती है।


पिछले 7 सालों से देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का खिताब हासिल करते हुए इंदौर को पुरस्कार के रूप में गांधीजी की प्रतिमा की ट्रॉफी ही मिली है। इस साल इंदौर को गांधीजी की प्रतिमा नहीं मिली। इस बार स्वच्छ लीग में सर्वोत्तम होने के कारण इंदौर को केवल एक शील्ड मिल सकी है, जबकि मूल सर्वेक्षण में विजेता रहे शहरों को पूर्व की तरह गांधीजी की प्रतिमा वाली ट्रॉफी ही मिली है। अवॉर्ड के रूप में अब तक मिली गांधीजी की सभी सात प्रतिमाएं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निगम मुख्यालय स्थित कार्यालय में रखी हुई हैं।

Share:

  • थाने में जब्त और गांधी नगर संस्था के प्रशासक ने नई रसीद बुक खरीदते हुए अपने भाइयों को ही दिलवा डाले दो भूखंड

    Sat Jul 19 , 2025
    संयुक्त आयुक्त ने जांच प्रतिवेदन में बताया पद का दुरुपयोग, लोकायुक्त में दर्ज शिकायत के आधार पर शासन को कार्रवाई के लिए की अनुशंसा, अन्य अधिकारी भी फंसे इंदौर। शहर की तमाम दागी गृह निर्माण संस्थाओं की सूची में गांधी नगर भी शामिल है, जिसकी 441 एकड़ जमीन की लड़ाई शासन भले ही हाईकोर्ट में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved