img-fluid

इंदौर: नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस नें किया मामला दर्ज

November 19, 2025

इंदौर। थाना आजाद नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मुसाखेड़ी चौराहे पर निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे एक नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दरअसल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव नाले के पास पड़ा हुआ था और उसकी स्थिति बेहद खराब थी। नवजात के शरीर का आधे से अधिक हिस्सा जानवरों द्वारा खाया जा चुका था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कई घंटों से वहां पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जन्म के कुछ ही मिनट बाद शिशु को यहाँ फेंका गया होगा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।


फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को यहाँ किसने और कब छोड़ा।आजाद नगर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि यह मामला परित्याग का है या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है।

Share:

  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रेडिसन चौराहे पर चल रहे मेट्रो कार्यों का निरीक्षण किया, काम में लापरवाही पर अधिकारियों पर भड़के

    Wed Nov 19 , 2025
    इंदौर। इंदौर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज शहर के दौरे पर निकले उनके साथ में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए, नगर निगम और pwd के अधिकारी सहित शहर के तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने सबसे पहले मेट्रो प्रोजेक्ट के काम को देखा, उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved