img-fluid

इंदौर: पेड वर्कर कहने पर भाजपा कार्यालय पर विवाद

August 23, 2026

पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी में सांसद के नामों को तवज्जो नहीं मिलने से अध्यक्ष से मिलने गए थे कार्यकर्ता

इंदौर। कल भाजपा कार्यालय (BJP office) पर उस समय अप्रिय स्थिति बन गई, जब पिछड़ा वर्ग मोर्चा (Backward Classes Front) में सांसद (MP) के नामों को तवज्जो नहीं मिलने से कुछ कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा (City President Sumit Mishra) से मिलने पहुंच गए। दोनों में बातचीत चल ही रही थी कि मिश्रा ने एक कार्यकर्ता को पेड वर्कर (paid worker) कह दिया और कहा कि तुम तो पार्टी के कार्यक्रम में आते ही नहीं हो। इस पर दोनों के बीच लंबी कहासुनी हो गई। बाद में दूसरे नेताओं ने मामला शांत कराया।


  • शुक्रवार देर रात घोषित हुई भाजपा की पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी में विधायक समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा तवज्जो मिलने के कारण कई दावेदार बाहर ही रह गए, जबकि मोर्चा अध्यक्ष निखिल सोनी ने अब तक की सबसे बड़ी कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी में सहप्रभारी के अतिरिक्त पद देकर कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया गया है। इसको लेकर कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी है। कल इसी को लेकर सांसद समर्थक कमल गोस्वामी, विशाल गिदवानी और महेश जोशी तथा अन्य कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से बात की। उन्होंने मिश्रा से कहा कि सांसद शंकर लालवानी ने अविनेश हार्डिया उर्फ गोलू और ऋषि सोलंकी के नाम दिए थे, लेकिन उनके नाम को तवज्जो नहीं दी गई और न ही इसके पहले शहर की कार्यकारिणी में किसी सांसद समर्थक को पद देकर उपकृत किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोस्वामी जब मिश्रा से बात कर रहे थे, तब दोनों के बीच अचानक बहस होने लगी। इस पर मिश्रा ने कमल गोस्वामी से कह दिया कि तुम तो सांसद के पेड वर्कर हो। इस पर गोस्वामी उखड़ गए और कहा कि मैंं बचपन से भाजपा का काम कर रहा हूं और अगर किसी का समर्थक हूं तो इसमें पेड वर्कर की बात कहां आती है? बताया जाता है कि इसी बात को लेकर दोनों में लंबी बहस हो गई। बाद में दूसरे नेताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया और मिश्रा ने आश्वस्त किया कि उन्हें कहीं और एडजस्ट किया जाएगा।

    कार्यालय पर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। कुछ कार्यकर्ता आए थे, उनसे सामान्य बातचीत ही हुई है। बहस जैसी कोई घटना नहीं घटी।
    -सुमित मिश्रा नगर अध्यक्ष
    भाजपा एक परिवार है और हम तो अपने मुखिया के सामने अपनी बात रखने गए थे। विवाद या अपशब्द बोलने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को कहीं और एडजस्ट करने की बात कही है।
    -कमल गोस्वामी,
    सांसद समर्थक

    Share:

  • सावन सोमवार 2026: 24 अगस्त को बन रहा है शिव भक्ति का विशेष अवसर, ये 5 उपाय दूर कर सकते हैं जीवन की परेशानियां

    Sun Aug 23 , 2026
    नई दिल्ली। सावन (Sawan)का पवित्र महीना(Holy month) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और 24 अगस्त 2026 को चौथा और अंतिम सावन सोमवार(last Monday of Shravan) मनाया जाएगा। भगवान शिव (Lord Shiva)को समर्पित इस दिन का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। सावन सोमवार पर शिव भक्त व्रत रखते हैं और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved