
इन्दौर। एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने के पीछे की वजह खाने की बात थी, जिस पर पति के साथ उसका मामूली विवाद हुआ और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। दंपति का एक बेटा है। सांवेर पुलिस ने बताया कि हाईवे स्थित ड्रीम सिटी में रहने वाली 34 साल की शीला पति राजकुमार कुशवाह ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शीला और उसका पति राजकुमार मूल रूप से रीवा के रहने वाले थे। दोनों की शादी को भी करीब 20 साल हो गए। उनका एक बेटा है, जो बड़ा हो चुका है।
राजकुमार इंदौर के आनंद बाजार में नाश्ते की दुकान पर नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि शीला लगातार तीन दिनों से कढ़ी बना रही थी। उसे कढ़ी पंसद थी। इस पर राजकुमार की उससे कहासुनी हो गई थी। हालांकि बाद में राजकुमार ने उसे आगे भी रोज कढ़ी ही बनाने को कहा, लेकिन शीला को लगा कि वह उसे ताने मार रहा है, जिसके चलते उसने घटना वाले दिन दूसरा खाना बनाया। इस पर राजकुमार ने कहा कि ऐसा खाना बनाया करो, ताकि सभी को पसंद आए। यह कहकर राजकुमार काम पर चला गया और शीला ने यह कदम उठा लिया।
बच्ची की संदिग्ध मौत
एक बच्ची की संदिग्ध मौत हो गई। देपालपुर पुलिस ने बताया कि 8 साल की खुशबू पिता मुकेश चौहान निवासी देपालपुर की मौत हुई। हालांकि उसकी मौत को लेकर यह बात सामने आई है कि उसे अचानक पेट में दर्द हुआ और उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved