
इंदौर। मायके (maternal family ) में हुई मौतों से दु:खी रहने वाली एक विवाहिता (woman) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने आत्महत्या करने से पहले बच्चे को सुला दिया और फिर पति (husband) से वीडियो कॉल (video-calle) पर बात करते हुए फांसी लगा ली। पति ने उसे बचाने के लिए मालिक को फोन लगाया। मालिक ने रिश्तेदारों को उसके घर पहुंचाया, लेकिन तब तक वह फंदे पर झूल चुकी थी।
एमजी रोड थाने में पदस्थ सहायक थानेदार की संदिग्ध मौत
एमजी रोड थाने में पदस्थ 60 वर्षीय सहायक थानेदार की संदिग्ध मौत हो गई। वह नशा करने का आदी था। परदेशीपुरा थाने के पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रहने वाले घनश्याम भाटी की घर में संदिग्ध मौत हो गई। वह एमजी रोड थाने में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि घनश्याम भाटी की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। उसकी कई प्रकार की दवाई-गोलियां भी चल रही थीं। कई बार अस्पताल में भर्ती होने की नौबत भी आ जाती थी। आशंका है कि दवाई-गोलियों के ओवरडोज और ओवरड्रिंकिंग से मौत हुई। भाटी के परिवार में एक बेटा और बेटियों सहित पत्नी है। बेटा बाहर रहता है। पत्नी और बेटियां उनके साथ सरकारी क्वार्टर में रहती हंै। कुछ समय पहले ही एक बेटी की शादी भी हुई थी। पुलिस मौत को लेकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved