img-fluid

इंदौर जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित- शासकीय स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर, छात्राओं ने मारी बाज़ी

April 15, 2026

इंदौर। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इंदौर जिले के शासकीय विद्यालयों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए निजी विद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है। परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा है।

12वीं में शासकीय विद्यालय आगे जारी परिणामों के अनुसार इंदौर जिले में 12वीं कक्षा में शासकीय विद्यालयों का परिणाम 74.51 प्रतिशत रहा, जबकि अशासकीय (प्राइवेट) विद्यालयों का परिणाम 68.56 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया है।हाईस्कूल (10वीं) में भी सरकारी स्कूलों का दबदबाइसी प्रकार हाईस्कूल (10वीं) के परिणामों में भी शासकीय विद्यालयों ने बढ़त बनाई। शासकीय विद्यालय परिणाम: 73.90 प्रतिशत निजी विद्यालय परिणाम: 65.77 प्रतिशत राजेंद्र नगर की छात्रा कृष्णा खाजेकर ने बढ़ाया जिले का गौरव शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर की छात्रा कृष्णा खाजेकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य मेरिट सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया।


  • साथ ही उन्होंने जिला मेरिट में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।पिंक फ्लॉवर स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पिंक फ्लॉवर हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने भी शानदार परिणाम दिए हैं।करीब 70 छात्र मध्यप्रदेश सरकार की लैपटॉप योजना के लिए पात्र बने 150 छात्रों में से 50 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए स्कूल संचालक हिमांशु सोनी ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विशेष शैक्षणिक योजना के तहत 200 प्रतिशत कोर्स कवरेज कराया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के कई छात्र 12वीं के बाद देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में चयनित होते रहे हैं।

    Share:

  • IPL 2026: MS धोनी 16 अप्रैल को ले सकते हैं बड़ा फैसला

    Wed Apr 15 , 2026
    डेस्क: एमएस धोनी 16 अप्रैल को बड़ा फैसला करने वाले हैं. ये फैसला उनके IPL 2026 के अगले मुकाबले में खेलने से जुड़ा होगा. IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से है. ये मुकाबला 18 अप्रैल को हैदराबाद में खेला जाएगा. लेकिन, क्या धोनी इस मैच के लिए उपलब्ध होंगे? […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved