
इंदौर। जिले में मानसून (Monsoon) पिछले सात दिनों (seven days) से पूरी तरह थमा हुआ है। कल भी जिले में कहीं भी बारिश (Rain) दर्ज नहीं हुई। लगातार सातवें दिन सूखा रहने से दिन में धूप तेज निकल रही है और उमस भी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग (Meteorological Department) ने शनिवार से एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंची। बारिश थमने के बावजूद इस बार मानसून अब तक पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर रहा है। एक जून से 15 जुलाई तक जिले में औसतन 13.9 इंच (353.4 मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में केवल 6.9 इंच (176.4 मिमी) बारिश दर्ज हुई थी। यानी इस बार अब तक लगभग दोगुनी वर्षा हो चुकी है।
इस साल बनाम पिछला साल (1 जून से 15 जुलाई तक)
वर्षामापी केंद्र 2026 025
इंदौर 13.0 6.6
महू 9.7 8.9
सांवेर 12.8 6.5
देपालपुर 15.4 9.1
गौतमपुरा 22.7 3.8
हातोद 9.9 6.8
जिले का औसत 13.9 6.9
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार आंकड़े इंच में)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved