img-fluid

इंदौर: पुलिस चेकिंग के दौरान 245 वाहन चालकों के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही

March 05, 2026

इंदौर। इंदौर में होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की। जिसमें 32 थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमों ने एरियल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए लगातार निगरानी रखी। सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा के द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने 245 वाहन चालकों के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने के चलते मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। वही पुलिस की सख्ती के चलते शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर देर रात तक चेकिंग अभियान जारी रहा। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे 5 लोगों को भी हिरासत में लिया है।


  • इनमें से एक आरोपी थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में झगड़े की सूचना मिलने पर तलवार लेकर मौके पर पहुंच गया था, जिसे पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। इन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा अवैध शराब के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक्साइज एक्ट के तहत 56 प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस ने शराब की अवैध सप्लाई करने और बोतलें इधर-उधर ले जाने वाले लोगों को भी पकड़ा है। कुल मिलाकर होली के मौके पर इंदौर पुलिस की सख्ती देखने को मिली, जहां हुड़दंग करने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान शहर की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Share:

  • ग्रैंड मोसल्ला में खामेनेई को अंतिम विदाई, ईरान की इस्राइल को परमाणु केंद्र पर हमले की धमकी

    Thu Mar 5 , 2026
    तेहरान। अमेरिका-इस्राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के निधन के बाद देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि मरहूम अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के शव को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में रखने की तैयारी चल रही है। ग्रैंड मोसल्ला एक बड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved