img-fluid

इंदौर: 5 समूह की गेर के हर वाहन पर नंबर दर्ज होंगे, 10 एम्बुलेंस, चार अरेस्ट पार्टियां तैनात रहेंगी

March 07, 2026

रामरज और केमिकल रंगों का नहीं कर सकेंगे गेर में इस्तेमाल

कल रंगपंचमी की गेर में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, अस्थायी जेल बनाई, पुंगी और मास्क सहित कई चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

इंदौर। इंदौर (Indore) में रंगपंचमी (Rangpanchami) पर निकलने वाली पारंपरिक गेर (Ger) को लेकर इस बार प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था (security arrangements) की है। गेर में शामिल होने वाली टोलियों के वाहनों की पहचान के लिए बड़े-बड़े बैनर लगाए जाएंगे और प्रत्येक वाहन पर नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा। इससे भीड़ में व्यवस्था बनाए रखने और वाहनों की निगरानी में आसानी होगी। उपद्रवियों को सबक सिखाने के लिए चार अरेस्ट पार्टी पुलिस द्वारा तैनात रहेंगी। रामरज और केमिकल रंगों के साथ-साथ पुंगी और मास्क पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं कपड़े, चप्पल या अन्य वस्तुएं उछालने वालों पर पुलिस ड्रोन कैमरे से नजर रखेगी और उन्हें तुरंत अस्थायी जेल में बंद किया जाएगा।


  • टोरी कॉर्नर से सुबह 10 बजे सबसे पहली गेर की शुरुआत होगी। इसके बाद क्रमश: नगर निगम, मॉरल, राधा-कृष्ण और संगम कॉर्नर की गेर निकलेगी। गेर में इस बार भी सिर्फ पांच दल ही शामिल हो रहे हैं। हुड़दंगियों और हाल ही में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई पत्थरबाजी को ध्यान में रखते हुए पूरे गेर मार्ग से मलबा, पत्थर बीनने का काम देर शाम तक किया गया। इस दौरान गेर मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कल कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि पिछले साल हुई दुर्घटना दोहराई न जाए, इसके लिए हर गेर संचालक को अपने वालेंटियर विशेष पोशाक में तैनात करना आवश्यक है। सभी स्वागत मंचों को लेफ्ट साइड में ही होने के निर्देश के साथ-साथ उनकी मजबूती का भी टेस्ट पीडब्ल्यूडी के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर वर्मा के अनुसार 25 छतो पर आगंतुकों के लिए व्यवस्थाएं की गई है ।इनकी बुकिंग पहले से करनी होगी।

    जर्जर भवन पर दो जवान तैनात
    जर्जर भवनों को बंद कर उन पर ताले लगाए जाएंगे और वहां दो पुलिस जवानों की ड्यूटी रहेगी। भीड़ पर निगरानी रखने के लिए वॉच टावर भी बनाए जाएंगे। गेर में स्वागत मंच लगाने वालों को लोक निर्माण विभाग से फिटनेस प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। साथ ही पुलिस ने आयोजकों को निर्देश दिए हैं कि वाहनों के बाहर स्पीकर नहीं निकाले जाएं। तय संख्या में लगाए गए स्पीकर वाहनों के अंदर ही होने चाहिए। सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में जहां-जहां पत्थर या मलबा पड़ा है, उसे हटाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी स्थिति में पथराव की आशंका न रहे। इसके अलावा गेर में शराब पीकर आने वालों की जांच के लिए अल्कोहल टेस्ट की भी व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि परंपरा और उत्साह के साथ त्योहार मनाया जाए, लेकिन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    10 एंबुलेंस रहेंगी तैनात
    पूरे गेर मार्ग पर जगह-जगह 10 एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। कार्डियक अरेस्ट या अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञों को भी तैनात किया जा रहा है। प्रशासन के निर्देश पर छह अलग-अलग स्थानों पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी तैनात रहेंगी। भीड़ में किसी के घायल या बेहोश होने की स्थिति में तुरंत बाहर निकालने के लिए स्ट्रेचर की व्यवस्था भी की जा रही है। एमजी रोड गुरुद्वारा क्षेत्र और बड़वाली चौकी पर पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी। हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए अरेस्ट पार्टी भी साथ चलेगी और जरूरत पडऩे पर अस्थायी जेल की व्यवस्था की जाएगी।

    गेर में इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
    -रामरज मिट्टी और केमिकल रंग का उपयोग
    -पुंगी बजाना
    -मास्क पहनकर गेर में शामिल होना
    -गेर मार्ग पर निजी वाहनों का प्रवेश (नो व्हीकल जोन)
    -वाहनों के बाहर स्पीकर निकालना
    -हुड़दंग, पथराव या अव्यवस्था फैलाना।

    Share:

  • Iran: Amid war, a powerful earthquake jolts Iran, measuring 4.1 on the Richter scale

    Sat Mar 7 , 2026
    New Delhi. Amid the ongoing war, a powerful earthquake has struck Iran. According to the US Geological Survey (USGS), a 4.1-magnitude earthquake was recorded in the western region of the Iranian coastal city of Bandar Abbas on Saturday. Local residents were alarmed by the tremors. Being a port city, the administration is reviewing security measures. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved