
देशभर में वारदातें करने जाता है गिरोह, बस और रिक्शा में करता है वारदात
इंदौर। एमजी रोड (MG Road) पुलिस (Police) ने देवास (Police) की चार महिलाओं (Four women) को गिरफ्तार कर एक लाख के झुमके जब्त किए हैं।
कल परदेशीपुरा से एक महिला ई-रिक्शा में बैठी थी। वहीं रामबाग के पास उसी रिक्शा में चार और महिलाएं बैठ गई थीं। यह महिला राजबाड़ा क्षेत्र में सुनार के यहां जा रही थी। जब यह महिला नगर निगम के पास उतरी और अपने जेवर चेक किए तो वे गायब थे। उसने तुरंत एमजी रोड पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने फुटेज से ई-रिक्शा चालक का पता लगाया और महिलाओं को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनके नाम सुनीता पति रोशन, अंगूरी सिसौदिया, सुमित्रा और मनीबाई हैं। ये सभी महिलाएं बड़ी पीपल्या देवास की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि इस गांव के कई महिला गिरोह हैं, जो देशभर में वारदातें करने जाते हैं। ये लोग धार्मिक आयोजनों में भी चेन उड़ाने की वारदातें करते हैं। कई बार ऐसे गिरोह पकड़े जा चुके हैं। महिलाओं से एक लाख रुपए के झुमके बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस अन्य घटनाओं के बारे में महिलाओं से पूछताछ कर रही है। ये महिलाएं पहले भी इंदौर आई हैं। इसके चलते पुलिस ने उनके फोटो वायरल किए हैं, ताकि यदि किसी और के साथ शहर में यह घटना हुई है तो वह पुलिस से संपर्क कर सके। पुलिस को गिरोह से कुछ और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।