
इंदौर। इंदौर सामूहिक दुष्कर्म मामले (Indore gang rape case) में पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। युवती के पुलिस को दिए बयान ने जनता को आक्रोशित कर दिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कहा था कि हिंदू युवती (Hindu girl) के साथ संबंध बनाने में जन्नत मिलती है। इस पर अब कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (PC Sharma) ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गोली मार देना चाहिए। उन्होंने घटना को भाजपा सरकार की असफलता ताया, जिससे प्रदेश में गंभीर अपराध की घटनाएं बढ़ रही है।
वहीं, भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद (MLA Arif Masood) ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी होते है। उनको पनाह ना तो कोई धर्म ना समाज देता है। उनको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। हिंदु युवती से संबंध बनाने से जन्नत मिलने की बात पर मसूद ने कहा कि इसके लिए उनको डबल सजा मिलनी चाहिए। वह युवती हमारी बहन है। उनको इस्लाम को बदनाम करने की भी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी राय में अपनी बीवी के अलावा किसी दूसरी महिला को गलत निगाह से देखना भी गुनाह है।
संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि ऐसे अपराधियों को सड़क पर खड़े करके कत्लेआम कर देना चाहिए। उन्हें जनता को सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनकी मानसिकता से हिंदुस्तान का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मांग की कि ऐसे आरोपियों को कोर्ट ने चौराहे पर बांध कर जनता को सौंप दें। ताकि जनता उनको सजा दे सकें। ऐसे आरोपियों को सबक सिखाना बहुत जरूरी है।
इंदौर में नौकरी का झांसा देकर एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकात पर पुलिस ने चार आरोपी प्रिंस, अफजल, अरबाज, शाहिद उर्फ सैय्यद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पीड़िता के अनुसार उसने नौकरी की तलाश में अपना सीवी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसे षड्यंत्र कर मिलने बुलाया। इसके बाद नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद उसके साथ चारों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी कह रहा था कि हिंदू लड़की से संबंध बनाने पर जन्नत मिलती है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved