
शादी का झांसा देकर एक और महिला की अस्मत लूटी
इंदौर। पति-पत्नी (Husband and wife) के रिश्ते को एक दरिंदे ने शर्मिंदा किया। उसने पत्नी को नशीला पदार्थ (drug substance) खिलाकर अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे गैंगरेप (gang rape) किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।
विजयनगर टीआई तहजीब काजी (Vijay Nagar TI Tehzeeb Qazi) ने बताया कि अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) के पास पावर हाउस (power house) के अंदर झोपडिय़ां बनी हुई हैं। इनमें एक में पीडि़त महिला और उसका आरोपी पति रहता है। बताया जा रहा है कि पति अपने दोस्त दिनेश को घर लेकर पहुंचा। दोनों नशा किए हुए थे। दोनों ने महिला को नशीला पदार्थ (drug substance) पिलाया और फिर उसके साथ रेप किया। महिला होश में आई तो उसने विजयनगर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई। आरोप है कि पति का महिला (woman) से विवाद चल रहा था, जिसकी उसने इस तरह खुन्नस निकाली। उधर 34 साल की एक महिला ने विकास पिता कमल निवासी अंबामोलिया (Ambamoliya) के खिलाफ रेप (rape) का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों कैपिटल मार्केट में साथ काम करते थे। विकास उसे दोस्त के कमरे पर ले गया और शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी से मुकर गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved