img-fluid

इंदौर: पोस्टल अधिकारी पत्नी की हत्या करने वाले पति ने की आत्महत्या

July 19, 2026

गंज बासौदा के रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

इंदौर। संयोगितागंज क्षेत्र (Sanyogitaganj area) के अंतर्गत आने वाली डाक कुंज कॉलोनी (Dak Kunj Colony) में गत 11 जुलाई को हुई महिला पोस्टल अधिकारी (Female postal officer) उर्मिला सैनी (Urmila Saini) की हत्या में शामिल, उसके फरार पति अखिलेश सैनी (Akhilesh Saini) की विदिशा जिले के अंतर्गत गंज बासौदा रेलवे ट्रैक पर आज सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई। एसीपी सहयोगितागंज नीति दंडोतिया एवं थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि आज सुबह इंदौर पुलिस को गंजबासौदा पुलिस ने सूचना दी की रेलवे ट्रैक पर अखिलेश सेनी की लाश मिली है।


  • उसके जेब से आधार कार्ड, पैन कार्ड, मिला है। उसके आधार पर उसकी पहचान हो गई है। गौर तलब रहेगी पत्नी उर्मिला कि आरोपी ने चरित्र शंका में हत्या कर दी थी। और तभी से फरार चल रहा था। इसकी तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की थी। यही नहीं उसे पर पुलिस ने 20000 का इनाम भी घोषित किया था। इस हत्याकांड के बाद उसके बच्चों ने भी आक्रोश व्यक्त करते हुए उसे कड़ी सजा देने की मांग की थी। बेटी प्रज्ञा ने तो कल इस मामले में एसआईटी द्वारा जांच की मांग भी इंदौर के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखी थी। इंदौर पुलिस गंजबासौदा पुलिस के संपर्क में है। शव को यहां पोस्टमार्टम के बाद लाया जाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है की फरारी के दौरान वह कहां-कहां गया था।

    Share:

  • ऑपरेशन सिंदूर पर इमरान खान की बहन का बड़ा दावा, बोलीं- अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद थमे हालात; पाक नेतृत्व पर भी साधा निशाना

    Sun Jul 19 , 2026
    नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की बहन नूरीन नियाजी ने भारतीय सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व पर भारी दबाव बन गया था और हालात संभालने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved