
इंदौर। इंदौर के संयोगितागंज इलाके में एक बड़े निवेश घोटाले का मामला सामने आया है। संयोगितागंज पुलिस ने रिटायर्ड केनरा बैंक अधिकारी की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही संबंधित बैंक अकाउंट की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले केनरा बैंक के रिटायर्ड अधिकारी पूनमचंद महाजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोगों के द्वारा 5paisa.com एप पर निवेश और उच्च मुनाफे का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई। जहां शुरुआत में उन्हें अच्छा मुनाफा दिखाया गया, लेकिन बाद में गौरव और शालिनी नामक व्यक्ति लगातार व्हाट्सएप कॉल के जरिए अलग-अलग निवेश के सुझाव देते रहे और पैसा निवेश करवाते रहे। जिसमें जब बुजुर्ग ने अपना पैसा वापस निकालने की कोशिश की, तो यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिन खातों में यह पैसा गया था, उन पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved