img-fluid

पचमढ़ी से ठंडा इंदौर, पारा 4.5 डिग्री

December 11, 2025

इतिहास के 10 सबसे ठंडे दिसंबर में 9वें स्थान पर पहुंचा पारा

इंदौर। शहर (Indore) में इस साल ठंड (Cold) हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। कल रात से आज सुबह के बीच न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 10 सालों में पहली बार 4.5 डिग्री पर पहुंचा। इसके साथ ही यह तापमान इतिहास में दर्ज दिसंबर के 10 सबसे कम तापमान में नौवें स्थान पर जा पहुंचा। ठंड के मामले में इंदौर पचमढ़ी (Pachmarhi) से भी आगे निकल गया। इंदौर में पारा 4.5 के मुकाबले पचमढ़ी में पारा 4.8 डिग्री रहा।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं रात से सुबह के बीच दर्ज न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पर पहुंचा, जो सामान्य से 8 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 11 किलोमीटर प्रतिघंटे रही।

इसलिए गिरा पारा
भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक इस समय पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर समुद्रतल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर करीब 222 कि.मी. प्रतिघंटे की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है। इसके कारण उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। इंदौर में भी उत्तर की ओर से ये ही हवाएं ठंडक ला रही है, जिससे यहां भी कश्मीर जैसा अहसास हो रहा है।

इतिहास के टॉप 10 सबसे ठंडे दिसंबर
तापमान तारीख
1.1 27/1936
2.4 14 /1964
3 17 /2014
3.1 28 /1983
3.3 24 /1955
3.6 31 /1990
3.9 27 /1983
4.3 20 /1961
4.5 17 /1963
4.5 11 /2025
4.8 31 /1977
जानकारी मौसम विभाग के अनुसार

Share:

  • चोरी से दस गुना अधिक की राशि साइबर ठग हर साल उड़ा रहे हैं ऑनलाइन

    Thu Dec 11 , 2025
    9 हजार के लगभग साइबर ठगी की शिकायतें, 90 करोड़ से अधिक की राशि गई इंदौर। शहर (Indore) में हर साल 600 के लगभग चोरियों (Thefts) की रिपोर्ट दर्ज होती है, जिसमें दस करोड़ (one hundred million) के आसपास की राशि चोर ले जाते हैं। लेकिन साइबर ठग (Cyber ​​fraudsters) घर बैठे ही इससे दस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved