img-fluid

इन्दौर: कल्याण मॉल, चीनार हिल्स, ट्रायकॉन, पेट्रोल पम्प सहित कई बड़ी सम्पत्तियां कर डाली सील

February 25, 2026

  • निगम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ बोला धावा, एक ही झोन में कई बड़ी सम्पत्तियां जब्त, आज दिनभर चलेगा महाअभियान

इंदौर। आज सुबह से निगम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ धावा बोलते हुए कई सम्पत्तियों की जब्ती-कुर्की कर ली। सिर्फ एक ही झोन क्रमांक 21 शहीद वीर सावरकर में कल्याण मॉल को सील किया गया, जिस पर 82 लाख रुपए से अधिक का सम्पत्ति कर बकाया है। इसी तरह चीनार हिल्स पर 8 करोड़ 84 लाख रुपए बकाया निकले और निहालपुरमूंडी स्थित इसके भी ऑफिस को कुर्क किया गया। ट्रायकोन सिटी के साथ एक पेट्रोल पम्प और एक आईस्क्रीम फैक्ट्री पर भी ताले डाले गए। ट्रायकॉन सिटी पर भी 5 करोड़ रुपए से अधिक की राशि निगम को सम्पत्ति कर के रूप में लेना है।

शासन ने जहां निगम को 400 करोड़ का लक्ष्य थमाया, वहीं क्यूआर कोड के जरिए वसूली करने की सुविधा भी दी। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव और राजस्व प्रभारी नीरंजनसिंह चौहान गुड्डू के मुताबिक एक व्हाट्सअप नम्बर 7552465110 भी जारी किया गया, जिसके माध्यम से कोई भी करदाता घर बैठे अपने बकाया कर की जानकारी प्राप्त कर सकता है। दूसरी तरफ आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर आयुक्त राजस्व श्रृंगार श्रीवास्तव और उनके अमले ने आज सुबह से बड़े बकायादारों की सम्पत्तियों को सील करना शुरू कर दिया। निगम का कहना है कि इन सील की गई सम्पत्तियों को नीलाम कर राशि वसूल की जाएगी, जिसमें झोन क्रमांक 21 में ही आज सबसे अधिक और बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें योजना क्रमांक 97 पार्ट-4 में स्थित कल्याण रियलिटी मार्ट पर 82 लाख 91 हजार रुपए की राशि शेष होने पर मॉल में ताले डाले गए।


  • निगम ने अंतिम सूचना-पत्र जारी करते हुए उक्त कार्रवाई की। इसी तरह भारत पेट्रोलियम के 97 पार्ट-4 में स्थित पम्प को भी सील किया गया, जिस पर 3 लाख रुपए से अधिक का सम्पत्ति कर बकाया है। एक और बड़ी कार्रवाई 8 करोड़ 84 लाख रुपए की राशि बकाया होने पर चीनार हिल्स टाउनशिप के खिलाफ की गई, जिसके कर्ताधर्ता शेख मोहम्मद युनूस निहालपुर मुंडी बताए जाते हैं, वहीं एक सम्पत्ति श्रीमती शांताबाई की भी सील की गई, जिस पर 78 हजार रुपए से अधिक की राशि शेष है। वहीं ट्रायकॉन टाउन तर्फे तरुण हुंडलानी पर 5 करोड़ 36 लाख से अधिक की राशि बकाया निकली। झोन-21 के सहायक राजस्व अधिकारी सलमान खान और उनकी टीम ने आज सुबह शुरू की इस बड़ी कार्रवाई में कई रसूखदारों की सम्पत्तियों की जब्ती-कुर्की कर ली और अब राशि जमा ना होने पर इन सम्पत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

    Share:

  • IDFC Bank Fraud: Four people, including a bank manager, arrested; a high-level committee is conducting a thorough investigation.

    Wed Feb 25 , 2026
    Chandigarh. The State Vigilance and Anti-Corruption Bureau (ACB) arrested four people, including the mastermind, Ribhav Rishi, manager of the Zirakpur branch of AU Small Bank, on Tuesday night in connection with the Rs 583 crore fraud involving various accounts of the Haryana Government at IDFC First Bank. SIT chief DSP Shukrpal confirmed the arrests. All […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved