
इंदौर। इंदौर श्री गणेश मंदिर प्रबंधन समिति खजराना (Indore Ganesh Temple Management Committee Khajrana) द्वारा पिछले कुछ समय से थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों (Thalassemia patients) को मुफ्त दवाई बांटी जा रही है। आज इस पुण्य सेवा कार्य के लिए खजराना गणेश मंदिर प्रबंधन समिति को गुप्त दान प्राप्त (receive secret donation) हुआ है। यह राशि 1 लाख रुपए है।
उल्लेखनीय है कि देश ही नहीं, अपितु विश्व प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर को दान में राशि के साथ ही सोने चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्राएं भी मिलती रही है। श्री खजराना गणेश मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। शहर आने वाले कई सेलिब्रिटी, क्रिकेटर, राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी भी श्री खजराना गणेश मंदिर में माथा टेकने और खजराना गणेश का आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved