img-fluid

इन्दौर: लसूडिय़ा, विजयनगर और तुकोगंज थाने वाहन चोरी के हॉट स्पॉट

February 22, 2026

  • लसूडिय़ा थाना क्षेत्र से कल रात फिर तीन गाडिय़ां चोरी, शहर से दस गाडिय़ां गईं

इन्दौर। शहर में वाहन चोरी पर पुलिस लाख प्रयास के बाद भी अंकुश नहीं लगा पा रही है। तीन थाने ऐसे है जो वाहन चोरी का हॉट स्पॉट बने हुए है। लसुडिया थाने से सब से अधिक गाडिया चोरी हो रही है। कल फिर एक ही रात में तीन गाडियां चोरी हुई है।लसुडिया थाने में कल रात तीन गाडियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते है कि एक दिन भी ऐसा नहीं जाता है जब यहां वाहन चोरी की कोई रिपोर्ट दर्ज न हो। बताते है कि एक माह में यहां से 70 से अधिक गाडिया चोरी हो रही है। वहीं विजयनगर थाना भी हॉट स्पॉट है। यहां भी रोजाना एक से दो गाडिया चोरी हो रही है।


  • हर माह 60 से अधिक गाडिया यहां से चोरी होती है। तीसरे नंबर पर तुकोगंज थाना है। यहां भी वाहन चोरी लगातार जारी रहती है। कल भी यहां एक गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। कुछ दिन पहले क्रिकेट मैच के दौरान यहां से एक ही दिन में तीस से अधिक गाडिया चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हॉट स्पॉट चिन्हित किए ओर दो चोर गिरोह पकड़े थे। लेकिन फिर भी वाहन चोरी पर अंकुश नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि इन क्षेत्रों में मॉल, बार और अस्पताल है।

    जहां से सब से अधिक गाडियां चोरी होती है। साल में शहर में तीन हजार से अधिक गाडिया चोरी हो रही है लेकिन पुलिस इसको रोकने में अब तक नाकाम ही साबित हुई है। बताते है कि वाहन चोरी के पीछे देवास का कंजर गिरोह और धार-टांडा का गिरोह प्रमुख है। कंजर गिरोह पूर्वी क्षेत्र में सक्रिय है जो धार-टांडा का गिरोह पश्चिम क्षेत्र और देहात में गाडिया चुराता है।

    Share:

  • इन्दौर में छात्रा की हत्या कर दरिदंगी करने वाले छात्र पर दो धाराएं बढ़ाने की तैयारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इतंजार

    Sun Feb 22 , 2026
    इन्दौर। द्वारकापुरी इलाके में अंकल वाली गली में रहने वाले छात्र पीयूष धामनोदिया ने अपने कमरे में एमबीए की छात्रा की हत्या कर उसके शव के साथ दरिंदगी की थी, उस पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है, लेकिन पुलिस उस पर हत्या की धारा के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved