img-fluid

इंदौर: 100 करोड़ के स्नेहधाम में लगे ताले, प्राधिकरण को अब नए ठेकेदार की तलाश

July 16, 2026

उद्घाटन के चंद महीनों बाद ही हो गया बंद, अब बुजुर्गों के साथ कामकाजी महिलाओं को भी रखा जा सकेगा32 निर्मित किए गए फ्लेैटों में

इंदौर। 70 से 80 करोड़ रुपए कीमत की योजना 134 (Scheme 134) स्थित भूखंड पर प्राधिकरण (IDA) ने लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च कर सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) के लिए बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया, जिसमें 32 फ्लेट और नीचे दुकानें निर्मित की गई। मुख्यमंत्री के हाथों पिछले साल धूमधाम से इसका लोकार्पण हुआ, जहां पर 108 बुजुर्गों के रहने के लिए आधुनिक सुख-सुविधाएं जुटाई गईं और इसका ठेका एक निजी संचालन फर्म बालाजी सेंट्रल को 10 साल के लिए दिया गया और बदले में 2 करोड़ रुपए की प्रतिभूति की राशि हर माह 4 लाख भी मिलना थे। मगर चंद माह में ही उक्त एजेंसी भाग खड़ी हुई, क्योंकि पर्याप्त बुजुर्ग ही उसे नहीं मिले।


  • गत वर्ष जून माह में अपनी 50 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर बने सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स, जिसे स्नेह धाम नाम दिया गया का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से करवाया गया। निजी एजेंसी को इसके संचालन का जिम्मा सौंपा गया। एजेंसी में 35 हजार रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क तय किया गया। शुरुआत में 3-4 बुजुर्गों ने यह राशि जमा कराकर यहां रहना भी शुरू किया। मगर चूंकि 32 फ्लेटों में लगभग 108 बुजुर्गों के रहनेकी व्यवस्था की गई और आधे बुजुर्ग भी नहीं मिले, जिसके चलते ठेकेदार इसके संचालन में असमर्थ रहा, क्योंकि उसे हर महीने लाखों रुपए का घाटा होने लगा। नतीजतन कुछ महीनों बाद ही ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए और कुछ समय पूर्व प्राधिकरण ने स्नेह धाम फिर अपने कब्जे में लिया और ताले लगा दिए। जो दो-तीन बुजुर्ग रह रहे थे, उन्हें भी स्नेह धाम छोडऩा पड़ा। अब प्राधिकरण ने तय किया कि इस स्नेह धाम में 60 फीसदी बुजुर्गों को जगह दी जाएगी और शेष 40 फीसदी जगह का इस्तेमाल कामकाजी महिलाओं-लड़कियों के होस्टल के रूप में किया जा सकेगा, लेकिन पहली प्राथमिकता बुजुर्गों की ही रहेगी। उनकी संख्या अगर 60 फीसदी से अधिक रहती है तो महिला होस्टल की जगह कम की जा सकेगी। प्राधिकरण का सोचना है कि इतनी संख्या में बुजुर्ग नहीं मिल रहे हैं। कामकाजी महिलाओं को होस्टल की कमी है। इसके चलते इसका संचालन-संधारण कोई भी ठेकेदार एजेंसी कर सकेगी। यही कारण है कि प्राधिकरण ने नए सिरे से स्नेह धाम को फिर से संचालन के लिए ठेकेदार की तलाश शुरू करते हुए टेंडर जारी कर दिया है। सीईओ डॉ. परीक्षित झाडे के मुताबिक उपयुक्त ठेकेदार को इसके संचालन-संधारण की जिम्मेदारी दी जाएगी और पूर्व की टेंडर शर्तों में जरूरी संशोधन भी किए गए हैं। प्राधिकरण ने योजना 134 में यह स्नेह धाम निर्मित किया है, जिसमें 6 मंजिला बिल्डिंग के साथ नीचे दुकानें भी बनाई गई है। पिछले दिनों दुकानों के टेंडर भी बुलाए गए थे और उन्हें बेचा भी गया है। मगर अभी दुकानें भी इसलिए नहीं खुल सकी क्योंकि पूरी बिल्डिंग ही फिलहाल बंद पड़ी है। यहां पर प्राधिकरण ने जो कॉम्प्लेक्स निर्मित किए हैं उसमें 22 फ्लेट 2बैडरूम, किचन और 10 फ्लेट सिंगल बैडरूम के हैं। प्रत्येक कमरे में दो-दो बैड लगाए गए हैं, ताकि पति-पत्नी एक साथ रह सकें। प्राधिकरण ने यहां पर बुजुर्गों के लिए ये आधुनिक सुविधाएं जुटाई। दरअसल कई बुजुर्गों के बच्चे विदेशों में या कारोबार के लिए बाहर रहते हैं और बुजुर्गों की देखभाल नहीं हो पाती, जिसके चलते सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स का कन्सेप्ट तेजी से बढ़ रहा है। इसी के मद्देनजर प्राधिकरण ने यह स्नेहधाम बनवाया और भोजन, स्वास्थ्य, खेलकूद सहित कई सुविधाएं यहां पर उपलब्ध कराई गई। लेकिन उम्मीद के मुताबिक जिस फर्म को ठेका दिया गया वह इसे संचालित नहीं कर सकी और मजबूरन में प्राधिकरण को इसका कब्जा हासिल करना पड़ा। इस पूरे कॉम्प्लेक्स में 108 बुजुर्गों के लिए सामुहिक और आरामदायक जीवन जीने की व्यवस्थाएं की गईं और प्राधिकरण ने लगभग 20 करोड़ रुपए की राशि इस बिल्डिंग के निर्माण से लेकर अन्य सुविधाएं जुटाने पर खर्च की। जिस जमीन पर यह बिल्डिंग बनी वह भी 50 हजार स्क्वेयर फीट क्षेत्रफल की है और योजना 134, जो कि स्टार चौराहा के पास स्थित है और यहां पर 15-20 हजार स्क्वेयर फीट से कम में नहीं मिल सकती। फिलहाल 100 करोड़ का यह प्रोजेक्ट उसले गले की हड्डी हो गया है।

    Share:

  • ऐतिहासिक सिंहगढ़ किले पर सांप्रदायिक संदेश वाला पोस्टर मिलने से विवाद, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज

    Thu Jul 16 , 2026
    नई दिल्ली । महाराष्ट्र (Maharashtra) के प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल सिंहगढ़ (Sinhagad) किले पर लगाए गए एक विवादित पोस्टर (Poster) को लेकर प्रशासन (Administration) और पुलिस (Police) सतर्क हो गई है। किले के मुख्य प्रवेश द्वार के पास मिले इस पोस्टर में एक विशेष समुदाय के प्रवेश को लेकर आपत्तिजनक संदेश लिखा गया था। मामला सामने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved