
इन्दौर। किला मैदान स्थित लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास परसों जहर खाकर खुदकुशी करने वाली युवती की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल दोनों युवक-युवती डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस बीच युवक के एक अन्य महिला से संबंध बन गए थे। इसके चलते उनके बीच विवाद होता रहता था। थाना प्रभारी मल्हारगंज प्रीतमसिंह ठाकुर के मुताबिक पुलिस ने अभिषेक पिता प्रकाश तिवारी निवासी व्यंकटेश विहार को गिरफ्तार किया है। इसके तन्नू उर्फ लक्ष्मी पिता विजय कुशवाह निवासी महावीर नगर से संबंध थे। दोनों किराए का मकान लेकर रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस बीच अभिषेक, जो क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करता है, के किसी अन्य महिला से संबंध हो गए थे। इसको लेकर लक्ष्मी और अभिषेक के बीच विवाद हो रहा था। इसके चलते युवती ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा ३०६ के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved