img-fluid

इंदौर: शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटी कमाई का झांसा, 9 लाख की ठगी

October 16, 2026

इंदौर। साइबर ठगी (Cyber ​​fraud) की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कल फिर एक व्यक्ति से इंटरनेशनल शेयर मार्केट (stock market) में निवेश (investments) के नाम पर 9 लाख की ठगी की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • पुलिस चंदन नगर ने जयकुमार बड़ोनिया निवासी ताप्ती परिसर की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसको एक महिला ने फोन कर इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटी कमाई का झांसा दिया और 9 ट्रांजेक्शन के माध्यम से 8 लाख 70 हजार रुपए जमा करवा लिए। बाद में फोन बंद कर लिया। इसके अलावा राजेंद्र नगर पुलिस ने करण कोरिया की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने बातों में उलझाकर उसके खाते से 51 हजार रुपए उड़ा दिए। तीसरा मामला देपालपुर का है। यहां सोहन नामक व्यक्ति के खाते से बैंक अधिकारी बनकर 42 हजार रुपए उड़ा दिए गए। चौथा मामला शिप्रा थाने में दर्ज हुआ। यहां संतोष परिहार से बैंक अधिकारी बनकर संपर्क किया गया और फिर उससे ओटीपी लेकर उसके खाते से 4 लाख 95 हजार रुपए उड़ा दिए गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • स्मृति मंधाना की कप्तानी में नए सफर पर निकलेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे से पहली बार द्विपक्षीय सीरीज, जानें मैच का समय और लाइव स्ट्रीमिंग

    Fri Oct 16 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team)शुक्रवार 16 अक्टूबर से जिम्बाब्वे (Zimbabwe)के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज (T20 International series)में अपने नए सफर की शुरुआत करेगी। इस सीरीज में स्मृति मंधाना कप्तान के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाला पहला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved