img-fluid

इंदौर: युवक ने की आत्महत्या, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप

July 22, 2026

इंदौर। एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके परिजन का आरोप है कि वह पत्नी से प्रताड़ित था। उसकी शादी को कुछ माह ही हुए थे और पत्नी उस पर घरवालों से अलग रहने का दबाव बना रही थी। उसने पुलिस को भी झूठी शिकायत की।

एरोड्रम इलाके के पटेल नगर के रहने वाले 27 साल के अभिषेक पिता मनोहर ने आत्महत्या कर ली। अभिषेक के परिजन ने बताया कि वह नगर निगम में नौकरी करता था। इसी साल मई में बाणगंगा इलाके में रहने वाली साधना से उसका विवाह हुआ था।

आरोप है कि विवाह के बाद साधना उस पर परिवार से अलग रहने का दबाव बना रही थी। उसने बाणगंगा थाने में अभिषेक के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद अभिषेक और उसके परिवार को पुलिस ने थाने पर भी बुलाया था। इसी से त्रस्त होकर अभिषेक ने यह कदम उठा लिया। वह मूल रूप से महू के कैलोद गांव का रहने वाला था। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Share:

  • कर्नाटक: पति ने पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर खुद भी दी जान

    Wed Jul 22 , 2026
    मैसूर: कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी और दो छोटी बेटियों की हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस सामूहिक मौत की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मृतकों की पहचान 39 वर्षीय हरीश, उनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved