
इंदौर। महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सालय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ अरविंद घंघोरिया ने आज एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबंधित एम वाय अस्पताल की सभी मजिलो का निरीक्षण किया। इस दौरान डीन डॉ अरविंद घंघोरिया ने मरीजो को गले लगा के उनके हाल चाल जाने साथ डीन डा घंघोरिया ने वार्ड के बाथरूम की साफ सफाई ऐवम अस्पताल के वार्डो की दिवारो पर लगा रही फंजग, टूटी खिडकीया, दरवाजे, दिवारो पर आ रही सिलन, वर्डो मे टुटी हुई टाईल के बारे मे पुछा और उन्हे ठीक करने हिदायत बीवीजी कम्पनी को दि।
इसके साथ ही अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डा अशोक यादव को जो कार्य नही हुऐ उसमे कारण बताओ नोटिस भी दिया ऐवम बिवीजी कम्पनी को कार्य की अनदेखी के लिऐ आन स्पाट 25000 हजार का फाईन भी लगाया। डीन अरविंद घंघोरिया ने मरीजो को किसी भी प्रकार की तकलीफ न होने की हिदायत दी, इसके साथ ही डाक्टरो को समय पर आने, खराब मशीनो को ठीक करने, मरीजो के साथ अच्छा व्यवाहर करने, चीजो के रख रखाव, दवाईयो की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी कहा।
इस निरीक्षण में डीन डॉ अरविंद घनघोरिया ने अस्पताल के नर्सिग आफिसर, कर्मचारीयो का रोस्टर भी चेक किया ऐवम समय पर न आने वाले कर्मचारियों को चेतावनी भी दि और मरीजो के जल्दी इलाज, साफ चादर के लिऐ नर्सीग विभाग ऐवम उप अधिक्षक डा जे. के वर्मा को कहा ऐवम दवाईयो की उपलब्धता और समय की बचत के साथ किसी भी परिस्थिती मे सीधे डीन को सुचीत करने को कहा तथा व्यवस्थाओं को ठीक करने के भी दिशा निर्देश दिये। इस निरीक्षण मे अस्पताल के उप अधिक्षक डा जे. के वर्मा, डा महेश खाचिरिया, डा अजय गंगजी, डा मनिष गोयल, के साथ बीवीजी का स्टाफ उपस्थित रहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved