img-fluid

इंदौर के विधायकों ने भेजे एल्डरमैन के लिए नाम

May 04, 2026

  • निगम-मंडलों के साथ प्रदेश संगठन इस महीने घोषित कर सकता है एल्डरमैन

इन्दौर। भाजपा द्वारा प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू होने के बाद अब नगर निगम और नगर पालिकाओं में एल्डरमैन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पहली सूची जल्द ही घोषित की जा सकती है, जिसमें कुछ बड़े जिलों को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए विधायकों से नाम मांगे गए थे, जिनमें से कुछ ने अपने नाम भेज दिए हैं।

ऐसे तो भाजपा दावा करती है कि काम करने वालों को ही नियुक्तियों में उपकृत किया जाता है, लेकिन आज भी सबकुछ भाजपा में विधायकों और बड़े नेताओं की सिफारिश पर ही चलता है। टिकट बंटवारे में भी विधायकों की ही खास भूमिका होती है। इसमें भी विधायक के साथ-साथ सांसद की पसंद और नापसंद का ध्यान रखा जाता है। भाजपा ने लंबे समय से स्थानीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति नहीं की है। मालिनी गौड़ के समय ही एल्डरमैन की नियुक्ति की गई थी। उसके बाद से पार्टी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और कई काबिल कार्यकर्ता नाराज रहे, लेकिन भाजपा अब इन्हें नाराज नहीं करना चाह रही है।


  • भोपाल से इशारा मिला है कि जल्द से जल्द नगर अध्यक्षों से एल्डरमैन के नाम लेकर इसकी घोषणा कर दी जाए। कुछ विधायकों ने अपने समर्थकों के नाम एल्डरमैन के लिए नगर इकाई को सौंप दिए हैं, लेकिन नगर अध्यक्ष अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी विधायकों ने नाम नहीं भेजे हैं। दरअसल नामों की सूची को लेकर भी कार्यकर्ताओं में असंतोष पनप सकता है, इसलिए पार्टी चाह रही है कि सब कुछ ऊपर ही ऊपर हो जाए और विधायकों की अनुशंसा के अनुरूप सूची घोषित हो जाए। नगर स्तर पर सूची फाइनल करने की तैयारी है और अगर भेपाल की हरी झंडी मिल गई तो इस महीने इंदौर शहर को एल्डरमैन मिल जाएंगे, जिन्हें विधासनसभा स्तर पर नियुक्ति दी जाएगी।

     

    Share:

  • सशस्त्र बल न्यायाधिकरण में रिक्तियां भरने का मांग, सुप्रीम कोर्ट नें केंद्र से मांगा जवाब

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सशस्त्र बल न्यायाधिकरण में रिक्त पदों को भरने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार और अन्य से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सोमवार को केंद्र को निर्देश दिया कि वह समयबद्ध तरीके से चयन प्रक्रिया पूरी कर रिक्त पदों को भरे। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved