img-fluid

सडक़ों की सफाई के लिए किराए पर 30 मशीन लेगा इंदौर निगम, हर साल 38 करोड़ देंगे

March 18, 2026

  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने किराए पर स्वीपिंग मशीनें लेने के लिए जारी किए टेंडर

इंदौर। नगर निगम शहर की सडक़ों को चकाचक करने के लिए स्वीपिंग मशीनें लगाता है। यह मशीनें पूर्व में भी किराए पर ली गई थीं, जिनका अनुबंध खत्म हो गया है। अब नए सिरे से 30 स्वीपिंग मशीनें किराए पर ली जा रही हैं, जिनका हर वर्ष 38 करोड़ रुपए भुगतान किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम द्वारा शहरभर में कई कार्य कराए जाते हैं और सडकों को चकाचक करने के लिए नए-नए प्रयोग होते हैं। निगम ने पूर्व में अलग-अलग फर्मों से 23 स्वीपिंग मशीनें किराए पर ली थीं, जिनका हर माह 2 करोड़ 30 लाख रुपए भुगतान किया जाता था और इन मशीनों को शहर के प्रमुख मार्गों पर भेजकर सडक़ें चकाचक की जाती थीं। निगम अफसरों के मुताबिक निगम के पास खुद की स्वीपिंग मशीनें नहीं हैं, बल्कि हर साल यह किराए पर ली जा रही हैं। इस बार भी नगर निगम 30 स्वीपिंग मशीनें किराए पर लेगा, जिसके लिए आज टेंडर जारी किए गए हैं। इस पर नगर निगम को हर साल लगभग 38 करोड़़ से अधिक की राशि खर्च करना होगी। स्वीपिंग मशीनों का कार्य झोनल अधिकारियों और संबंधित सीएसआई के निर्देश पर किया जाता है और अलग-अलग अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग करते हैं, ताकि जिन स्थानों पर कार्य हो रहे हैं, वहां सडक़ें पूरी तरह चकाचक हो सकें।

Share:

  • जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की सैलरी बढ़ाएगी BCCI

    Wed Mar 18 , 2026
    डेस्क: जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उनकी सैलरी कम हो गई, अब रिपोर्ट्स हैं कि उनकी सैलरी बढ़ने वाली है. बीसीसीआई के अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई चाहती है कि बुमराह जो कि सेंट्रल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved