img-fluid

इंदौर: 24 घंटे में 3 डिग्री से ज्यादा बढ़ा रात का पारा, 21 डिग्री पहुंचा

October 17, 2026

माह में पहली बार तापमान 20 डिग्री के आगे निकला… दिन के बाद अब रात को भी सता रही गर्मी…
आज इंदौर संभाग सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

इंदौर। ठंड (Cold) के शुरुआती महीने कहे जाने वाले अक्टूबर (october) में इस बार ठंड गायब है। महीना आधे से ज्यादा गुजर चुका है लेकिन ठंड का एहसास तक नहीं हुआ है। दिन में सूरज (Sun) आग उगल रहा है, वहीं अब रात का पारा (Night temperature) भी बढ़ने लगा है। कल रात पहली बार तापमान बढ़कर 21 डिग्री पर जा पहुंचा। 24 घंटे में ही रात के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके चलते दिन के बाद अब रात में भी गर्मी सताने लगी है।


  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.5 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और कल की अपेक्षा 3.4 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि कल से शहर के आसमान पर बादल छाए हैं। आसमान साफ रहने पर दिन के समय धूप से बढ़ी गर्मी रात को ऊपर उठ जाती है और रात का तापमान कम हो जाता है, लेकिन जब बादल होते हैं, तब गर्मी ऊपर नहीं उठ पाती और रात के तापमान में बढ़ोतरी होती है। इसी कारण रात के तापमान में अचानक तेजी आई है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

    आज इंदौर संभाग के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
    भोपाल मौसम केंद्र ने आज सुबह पूर्वानुमान जारी करते हुए मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में इंदौर संभाग के धार, खरगोन और बड़वानी भी शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी मौसम विभाग में यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। इनमें श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, धार, मांडू, बड़वानी, खरगोन, महेश्वर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट शामिल है। हालांकि इसमें इंदौर का नाम शामिल नहीं है, जिसके चलते इंदौर सूखा ही रहेगा।

    Share:

  • CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने जारी किए आदेश; मूल जगह जॉइनिंग के बाद ही मिलेगा अक्टूबर का वेतन

    Sat Oct 17 , 2026
    आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई इंदौर। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में अपनी मूल पदस्थापना (Original Posting) के बजाय दूसरी जगह अटैचमेंट पर काम कर रहे 175 डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त कर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव प्रसाद हसानी (Dr. Madhav Prasad […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved