img-fluid

इंदौर: ओल्ड मोंक से खुली पोल सारी शराब कंपनियों पर पड़ी भारी

July 15, 2026

  • देशभर के प्रमुख शराब निर्माताओं की बैठक
  • बरसे सीईओ, कहा- या तो नियमों का पालन करो या काम बंद करो
  • मानकों, लेबलिंग और पैकेजिंग नियमों से कोई समझौता नहीं
  • एक साल की मोहलत की मांग ठुकराई, कहा- नियम पहले से लागू हैं

नई दिल्ली/इंदौर। ओल्ड मोंक (Old Monk) में फ्लेवर (Flavor) की पोल खुलने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने शराब उद्योग (Liquor industry) को सख्त चेतावनी दी है। मंगलवार को प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजित पुनहानी ने देशभर की प्रमुख शराब निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्पष्ट कर दिया कि शराब निर्माण, लेबलिंग और पैकेजिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि या तो सभी नियमों का पालन करो या काम बंद करो। जहां भी मानकों का उल्लंघन मिलेगा, वहां खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।


  • उल्लेखनीय है कि देश की सबसे चर्चित ओल्ड मोंक रम की महाराष्ट्र के खपोली स्थित इकाई से लिए गए सैंपलों की जांच में रम में रम का फ्लेवर मिलाए जाने और 7 साल पुरानी शराब का दावा गलत पाए जाने के बाद एफएसएसएआई द्वारा उक्त इकाई में बनी शराब की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद एफएसएसएआई द्वारा पूरे देश में अलग-अलग शराब की जांच का अभियान भी शुरू किया गया है। इसी क्रम में कल एफएसएसएआई के सीईओ पुनहानी ने दिल्ली में प्रमुख शराब निर्माताओं की बैठक ली। बैठक में देश की लगभग सभी प्रमुख शराब निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कई कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी नई दिल्ली में मौजूद रहे, जबकि कई निर्माता ऑनलाइन जुड़े। बैठक में हाल के महीनों में देशभर से लिए गए शराब के नमूनों की जांच में सामने आई कमियों और नियमों के पालन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। एफएसएसएआई के अधिकारियों ने बताया कि सीईओ राजित पुनहानी ने सभी शराब निर्माताओं से स्पष्ट कहा कि रम, व्हिस्की अथवा अन्य किसी भी श्रेणी की शराब का निर्माण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में निर्धारित मानकों और उत्पाद की परिभाषा के अनुरूप होना चाहिए। यदि कोई निर्माता निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना फ्लेवर का उपयोग करता है, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले दावे करता है या लेबलिंग एवं पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    शराब निर्माताओं ने मांगा एक साल का समय, सीईओ ने किया इनकार
    बैठक के दौरान कुछ शराब निर्माताओं ने उक्त प्रावधानों के पालन के लिए एक वर्ष का समय देने का अनुरोध किया। इस पर पुनहानी ने सख्ती से इनकार करते हुए कहा कि यह कोई नया कानून नहीं है। संबंधित नियम पहले से लागू हैं और प्रत्येक निर्माता को इनकी जानकारी होने के साथ उनका पालन करना अनिवार्य है। इसलिए किसी भी प्रकार की अतिरिक्त मोहलत नहीं दी जाएगी। अगर निर्माता किसी नियम का पालन नहीं कर रहे हैं तो तुरंत करना शुरू करें।

    जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
    सीईओ ने कहा कि पूरे देश में शराब के नमूनों की जांच का अभियान लगातार जारी है। विभिन्न राज्यों से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद जहां भी अनियमितता मिलेगी, वहां संबंधित निर्माता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिक्री पर प्रतिबंध भी लगाया जारगा। इसलिए ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए शराब निर्माता नियमों का पालन सुनिश्चित करें। अगर किसी शराब में मूल शराब के स्थान पर उसका फ्लेवर मिलाया जा रहा है तो उसे मूल शराब के नाम से नहीं बेचा जा सकेगा।

    बैठक में पांच बड़े संदेश
    शराब निर्माण में निर्धारित मानकों का हर हाल में पालन करें।
    उत्पाद की निर्धारित परिभाषा और निर्माण प्रक्रिया से समझौता स्वीकार नहीं होगा।
    लेबलिंग और पैकेजिंग नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।
    एक वर्ष की मोहलत देने की मांग खारिज।
    देशभर में शराब के नमूनों की जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    Share:

  • एमपी के रायसेन में 9 बच्चों की मां ने पति की कर दी हत्‍या

    Wed Jul 15 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन (Khargone MP) में 35 साल की एक महिला और 9 बच्चों की मां ने सोते वक्त अपने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। (Hacked to death with an axe.)  रुमली बाई डुडवे ने पति का बाहर वाली से चक्कर और छोड़े जाने के डर से इस वारदात को अंजाम दिया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved