img-fluid

इंदौर: स्वच्छता के काम में आई तेजी… वेस्ट टू आर्ट का होगा प्रदर्शन

May 05, 2026

एयरपोर्ट के सामने इंदौर के सेवन स्टार की ब्रांडिंग

इंदौर. नगर निगम (Municipal council) द्वारा अब एयरपोर्ट (airport) के सामने इंदौर (Indore) के सेवन स्टार सिटी (Seven Star City) होने की भी ब्रांडिंग की जाएगी। इस कार्य को कंपनी के सीएसआर फंड से कराया जाएगा। इस कार्य को वेस्ट टू आर्ट के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।



  • नगर निगम द्वारा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी तेज गति के साथ शुरू कर दी गई है। स्वच्छता के काम में जो इंदौर में ढीलपोल की स्थिति बनी है, उसे दूर करने की दिशा में भी नगर निगम द्वारा तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। स्वच्छता के लिए अब रोज ही अधिकारियों के दौरे भी शुरू हो गए हैं। केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार स्वच्छता जोड़ी के रूप में इंदौर के द्वारा देपालपुर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी उठाई गई है। वहां पर निगम की ओर से बेहतर कार्य कर दिया गया है। वहां पर जो लगेसी वेस्ट का पहाड़ बना हुआ था, उसे भी समाप्त कर दिया गया है। लगेसी वेस्ट मतलब पिछले 50 साल के कचरे का ढेर होता है। इसके अलावा आप देपालपुर में भी हर घर से गले और सूखे कचरे के रूप में अलग-अलग किया हुआ कचरा ही आना शुरू हो गया है। कल महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा भी देपालपुर का दौरा कर वहां की स्वच्छता की स्थिति को देखा गया और वहां के नागरिकों से संवाद किया गया। नगर निगम के द्वारा अब आने वाले दिनों में इंदौर के लोगों को देपालपुर ले जाकर वहां पर अपने द्वारा किए गए और करवाए गए कामों को प्रचारित करने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम का ध्यान शहर के सौंदर्यीकरण के काम पर भी लग गया है। नगर निगम द्वारा एयरपोर्ट के सामने के स्थान पर इंदौर के स्वच्छता के प्रतीक के रूप में वेस्ट टू आर्ट से बनाई गई चील लगाई हुई है। अब इस चील के पास में निगम द्वारा इंदौर के सेवन स्टार सिटी होने का भी प्रचार शुरू किया जाएगा। इसके लिए कल सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके को जाकर देखा। निगम के अधिकारियों ने बताया कि एक कंपनी के सीएसआर फंड के माध्यम से यहां पर इंदौर के सेवन स्टार सिटी होने की डिजाइन बनाकर लगाई जाएगी। यह डिजाइन पूरी तरह से बेस्ट टू आर्ट के माध्यम से बनाई जाएगी। इसे बनाने और लगाने को लेकर कल अधिकारियों के बीच में सहमति बन गई है। अब जल्द ही इसका काम शुरू होगा और स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए इंदौर आने वाली टीम के आने से पहले इस काम को पूरा कर प्रदर्शित करने का लक्ष्य रखा गया है।

    Share:

  • Met Gala में दिखा ईशा का जलवा, 200 Cr के ब्लाउज से किया सबको हैरान

    Tue May 5 , 2026
    डेस्क: Met Gala 2026 में भारतीय ग्लैमर का जलवा तब देखने को मिला जब ईशा अंबानी ने अपने बेहद रॉयल लुक से सबका ध्यान खींचा. उनकी गोल्डन साड़ी और 200 करोड़ के बताए जा रहे डायमंड ब्लाउज ने फैशन की दुनिया में हलचल मचा दी. दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट Met Gala 2026 में इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved