
दिव्यांग, महिला और पुरुष शौचालय बंद होने से यात्रियों को परेशानी
इंदौर। करीब एक माह पहले शुरू हुए लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन (Lakshmibai Nagar railway station) के नए भवन (New buildings) में यात्रियों (Passengers) को अब तक मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। स्टेशन परिसर में बनाए गए महिला, पुरुष और दिव्यांगजन शौचालयों पर ताले (toilets locked) लगे होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों और उनके परिजनों को शौचालय का उपयोग करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
स्टेशन भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन यहां सभी शौचालय बंद पड़े हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को हो रही है। यात्रियों का कहना है कि नया स्टेशन भवन शुरू होने के बाद उम्मीद थी कि बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन शौचालय बंद होने से सबसे जरूरी सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यात्रियों का कहना है कि यदि किसी कारणवश शौचालयों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है तो रेलवे को इसकी स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित करनी चाहिए और जल्द से जल्द इन्हें चालू कराया जाना चाहिए। स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। ऐसे में शौचालय बंद रहना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved