img-fluid

इंदौर: नाइजीरियन युवक का वीजा ख़त्म होने के बाद अवैध रूप से भारत मे रहने के आरोप मे पुलिस ने किया गिरफ्तार

February 17, 2026

इंदौर। इंदौर में एक नाइजीरियाई युवक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने इंदौर आया था, लेकिन जांच में सामने आया कि उसका वीजा वर्ष 2023 में ही समाप्त हो चुका था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया और अब उससे पूछताछ जारी है।

हीरा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक विदेशी युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान पेड्रो के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया का रहने वाला बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक पेड्रो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने इंदौर आया था। मोहल्ले के लोगों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


  • सूचना मिलते ही हीरा नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि युवक का वीजा वर्ष 2023 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था। बताया जा रहा है कि युवक कई वर्ष पहले भारत आया था और पिछले कुछ महीनों से इंदौर में रहकर मोबाइल के माध्यम से लोगों के संपर्क में भी था।

    वहीं पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि युवक की तलाश पिछले कुछ समय से की जा रही थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक कब से भारत में अवैध रूप से रह रहा था, किन लोगों के संपर्क में था और इस दौरान उसकी गतिविधियां क्या रही हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

    Share:

  • ईरान से आ रही नाव से 200 किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त, गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई

    Tue Feb 17 , 2026
    नई दिल्ली। गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त अभियान चलाकर समुद्र में एक बड़ी नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एटीएस गुजरात के अनुसार, हाई-सीज पर चलाए गए सफल ऑपरेशन में एक मछली पकड़ने वाली नाव से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए। जानकारी के मुताबिक यह नाव ईरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved