img-fluid

इंदौर: घर में घुसकर बदमाश ने मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

February 13, 2026

इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर अज्ञात बदमाश द्वारा मोबाइल छीनकर फरार होने की घटना सामने आई थी।फरियादी ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। दरअसल मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध की पहचान की। जांच के दौरान आरोपी सुमित उर्फ गोचू भिण्डवाल को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


  • पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।पुलिस से बचने की कोशिश में आरोपी भागने लगा, इसी दौरान वह गिरकर घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल उसका इलाज करवाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है और क्षेत्र में पहले भी वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही चोरी और छीना-झपटी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस आगे की पूछताछ में जुटी है, जिससे अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।

    Share:

  • रालामंडल के जंगल के पास युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, दो दिन से लापता था युवक

    Fri Feb 13 , 2026
    इंदौर।  इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रालामंडल जंगल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक दो दिनों से लापता बताया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना जा रहा है। दरअसल इंदौर के रालामंडल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved