img-fluid

इंदौर: नाबालिक बच्ची के अपहरण मामले मे पुलिस ने भोपाल से आरोपी मा बेटे को किया गिरफ्तार

February 20, 2026

इंदौर। इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को भोपाल से सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही एक आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है।

कृष्ण लालचंदानी डीसीपी, जोन-1 के अनुसार, आजाद नगर क्षेत्र में किराए से रहने आए एक परिवार ने अपने घर पर कन्या भोज काआयोजन होने की बात कहकर क्षेत्र की दो बच्चियों को बुलाया था। इनमें से एक बच्ची तो कुछ समय बाद वापस लौट आई, लेकिन दूसरी 14 वर्षीय बालिका को आरोपी युवक और उसकी मां बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने अपहरण सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


  • जांच के दौरान पुलिस के सामने यह चुनौती भी थी कि आरोपी और बालिका के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया था।इसके बावजूद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों, आसपास के इनपुट और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश तेज कर दी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने भोपाल में दबिश देकर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी युवक व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

    Share:

  • सिगरेट पीने से किया मना तो दोस्त ने नोजल में लगा दी आग

    Fri Feb 20 , 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सनकी युवक की वजह से एक पट्रोल पंप पर अफरातफरी मच गई. अक्सर कहा जाता है कि नशा इंसान की जिंदगी के लिए खतरा है लेकिन ये तब और खतरनाक हो जाता है जब इसमें लापरवाही की जाए. ऐसा ही कुछ दो दोस्तों द्वारा एक पेट्रोल पंप पर किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved