
इंदौर। होली, धुलेंडी, रंगपंचमी और रमजान के चलते पुलिस जैसे गुंडों पर टूट पड़ी है। लसूडिय़ा पुलिस ने इतने गुंडे पकड़ लिए कि उनको लाने के लिए बस बुलाना पड़ी और बस में गुंडों को थाने ले जाया गया। यूं तो शहर के हर थाने में गुंडों के खिलाफ अभियान चल रहा है, लेकिन कल लसूडिय़ा पुलिस ने अपने क्षेत्र में अभियान चलाया तो इतने गुंडे पकड़े गए कि उनको ले जाने के लिए पुलिस को एक मिनी बस बुलाना पड़ी। पुलिस ने 32 गुंडों को चेकिंग में पकड़ा।
इनमें से 5 चाकू के साथ पकड़े गए तो 5 अवैध शराब के साथ धरे गए। इसके अलावा 12 फरार बदमाशों को पकड़ा गया। सभी बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। बताते हैं कि दो दिन में पुलिस ने लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में 75 से अधिक बदमाशों को या तो गिरफ्तार किया या फिर उनके खिलाफ बाउंडओवर की कार्रवाई की। यह थाना अपराध में भी हर साल नंबर दो पर रहता है, इसके चलते पुलिस का यहां विशेष फोकस है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved