img-fluid

इंदौर पुलिस ने दिनदहाड़े चोरी करने वाली 3 सदस्यीय गैंग को दबोचा, 3 लाख का मश्रुका बरामद

October 19, 2026

इंदौर। इंदौर के तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बंद मकानों और फ्लैटों को निशाना बनाने वाली एक शातिर नकबजन गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल सहित करीब 3 लाख रुपए का मश्रुका बरामद किया गया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने द्वारिकापुरी के एक जैन मंदिर की दानपेटी तोड़ने की बात भी स्वीकार की है।

इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशों पर लगातार सघन चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। ​इसी कड़ी में डीसीपी जोन-01 नरेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन और तेजाजीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।​ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रालामंडल के आगे तिल्लौर खुर्द रोड पर संकरी पुलिया के पास कुछ संदिग्ध युवक किसी बड़ी वारदात की नीयत से खड़े हैं।


  • सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तेजाजीनगर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी की और दो आरोपियों अजय योगी निवासी बिजलपुर और अल्तमश निवासी आजाद नगर को धरदबोचा, वहीं उनके साथ मौजूद एक बालक को भी अभिरक्षा में लिया।​पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से सोने के मंगलसूत्र के 15 मोती, चांदी की 3 जोड़ी पायजेब, बच्चों के 04 चांदी के कड़े और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत करीब तीन लाख रुपए है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वो दिन के समय रेकी कर ताला लगे बंद मकानों व फ्लैटों को चिन्हित करते थे।

    इसके बाद दो आरोपी अंदर घुसकर कटर व औजारों से ताला तोड़कर वारदात अंजाम देते थे, जबकि तीसरा साथी बाहर मोटरसाइकिल स्टार्ट रखकर निगरानी करता था और वारदात के महज कुछ ही मिनटों में तीनों मौके से रफूचक्कर हो जाते थे।गहनता से की गई पूछताछ में आरोपियों ने थाना द्वारिकापुरी क्षेत्र स्थित फुटी कोठी मेन रोड के ‘शीतलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर’ की दानपेटी से नकदी और चांदी के सिक्के चोरी करने का जुर्म भी कबूल कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें हत्या, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved