img-fluid

इंदौर पुलिस ने किया युवक के अंधे कत्ल का खुलासा, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

February 14, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के तेजाजी नगर थाना पुलिस (Tejaji Nagar Police Station) ने रालामंडल क्षेत्र (Ralamandal area) में हुए अंधे कत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने युवक की हत्या के 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार। दरअसल 12 फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य के फॉरेस्ट ऑफिस के पास बनी पुलिया के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें रात करीब दो बजे एक ऑटोरिक्शा और एक दोपहिया वाहन रालामंडल की ओर जाते दिखाई दिए।


  • फुटेज के आधार पर ऑटो चालक की पहचान लोकेश उर्फ लक्की पाटीदार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए लोकेश समेत वीरेंद्र उर्फ गोलू ठाकुर, राजेश उर्फ राजा खेड़े, किशोर पाटीदार, प्रवीण उर्फ नजरू पाटीदार और विष्णु उर्फ अन्ना गवली को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि 35 वर्षीय रेनसिंह बरेला के साथ शराब पीने के दौरान उनका मामूली विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वारदात के बाद आरोपी शव को ऑटो में डालकर रालामंडल क्षेत्र में ले गए और पुलिया के पास फेंककर फरार हो गए।

    Share:

  • रविवार का राशिफल

    Sun Feb 15 , 2026
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947, सूर्योदय 06.44, सूर्यास्त 06.04, ऋतु – शीत फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, रविवार, 15 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- योजना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved