
इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नर (Indore Police Commissioner) संतोष सिंह के निर्देशन में जून माह के लिए शहर (City) के 32 थानों का प्रदर्शन मूल्यांकन (Performance Evaluation) जारी किया गया। अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शिता, जनसंतुष्टि और आमजन के हित में किए गए नवाचारों सहित विभिन्न मानकों के आधार पर यह मूल्यांकन किया गया।
मूल्यांकन में जोन-4 का थाना चंदन नगर प्रथम स्थान पर रहा। थाना बाणगंगा ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि थाना द्वारकापुरी तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, निर्धारित मापदंडों पर सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों में जोन-3 का छोटी ग्वालटोली थाना अंतिम स्थान पर रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की रैंकिंग का उद्देश्य थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाना, पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार लाना और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved