img-fluid

इंदौर: महिला की मौत के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

February 16, 2026

 

इंदौर। इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें मृतका ममता चौहान की कथित गलत इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद सीएमएचओ की विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

दरअसल यह मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक का है, जहां ममता चौहान नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत उपचार के कारण उनकी जान गई। जिसके बाद मृतका के बेटे ने लगातार इस मामले को लेकर पुलिस और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की।


  • वही सीएमएचओ द्वारा पेश की गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में सामने आया कि क्लिनिक में कार्यरत डॉ. श्रीचंद बांगेचा बीईएमएस डिग्रीधारी हैं। नियमों के अनुसार उन्हें एलोपैथी उपचार करने की अनुमति नहीं है, बावजूद इसके वे मरीजों का एलोपैथी से इलाज कर रहे थे। वही इस जांच में यह भी पाया गया कि क्लिनिक संचालक डॉ. ज्ञान पंजवानी ने उन्हें नौकरी पर रखा था। डॉ. पंजवानी के पास पाकिस्तान से प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री है। हालांकि सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में उनकी डिग्री को लेकर किसी प्रकार का विरोधाभास नहीं पाया गया, लेकिन बीईएमएस डॉक्टर को एलोपैथी उपचार के लिए नियुक्त करने को लेकर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और मृतका के परिजनों को कब तक न्याय मिल पाता है।

    Share:

  • 'हिंदुस्तान में कब्र के लिए जगह भी नहीं मिलेगी', हुमायूं कबीर को नवनीत राणा की चेतावनी

    Mon Feb 16 , 2026
    डेस्क। महाराष्ट्र बीजेपी की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को सीधी चेतावनी दे दी है। मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के बाद नवनीत राणा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved