img-fluid

इंदौर: नाले के पानी की सब्जी पर कार्रवाई की तैयारी

February 13, 2026

जनप्रतिनिधियों ने की कलेक्टर को शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

इंदौर। शहर (Indore) में एक बार फिर नाले के पानी (drain water) से उगी सब्जी (vegetables) बाजार में बिकने के लिए आ रही है। यह सब्जी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस बारे में शहर के जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर शिवम वर्मा को शिकायत की गई है। इस शिकायत पर कलेक्टर द्वारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।



  • पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जब इंदौर में सब्जी मंडी में ऐसी सब्जी बिकने के लिए आई थी। इसके पौधे को नाले के पानी से बढ़ाया जाता था। ऐसी सब्जी निश्चित तौर पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में पूर्व में भी कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की गई थी और जिन स्थानों पर इस तरह से सब्जी तैयार की जा रही थी उन स्थानों पर जाकर सब्जी के पौधों को नष्ट किया गया था। अब एक बार फिर यह इतिहास दोहरा रहा है। शहर के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर को शिकायत की गई है कि सब्जी मंडी में बिकने के लिए आने वाली सब्जी में से बहुत सी सब्जी ऐसी होती हैं, जो नाले के पानी से तैयार की जा रही हैं। यह पानी अशुद्ध होने के साथ-साथ ड्रेनेज का होता है। इसके साथ ही इसमें उद्योगों का भी रसायनयुक्त पानी मिला हुआ होता है। इस पानी से तैयार हुई सब्जियां बीमारी फैलाने में सहायक साबित होती हैं। यह शिकायत मिलने पर कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा इसे गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जांच कर मालूम करें कि कहां पर नाले के पानी से सब्जी तैयार करने का काम किया जा रहा है। ऐसा समझा जाता है कि जानकारी सामने आने के उपरांत कलेक्टर द्वारा इस दिशा में कार्रवाई शुरू की जाएगी।

    Share:

  • मकानों की गिनती से पहले कलेक्टरों को मिलेगा प्रशिक्षण

    Fri Feb 13 , 2026
    जनगणना की तैयारी, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में संभागायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को भोपाल बुलाया, १ अप्रैल से शुरू होनी है गिनती इंदौर। 1 अप्रैल से जनगणना का पहला चरण मकानों की गिनती के साथ शुरू हो रहा है। इंदौर जिले में भी इसकी तैयारी कलेक्टर शिवम वर्मा ने शुरू करवा दी। वहीं आज भोपाल में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved